Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

पुरी रथयात्रा 2026: तेज बारिश के बीच रथों पर विराजे भगवान जगन्नाथ | अहमदाबाद में भी भव्य यात्रा

#JagannathRathYatra #Puri #Jagannath #Odisha #Ahmedabad #RathYatra #JaiJagannath


देशभर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ के जयकारे गूंज रहे हैं। ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हो गई है। तेज बारिश के बीच करीब 10 लाख लोग छाता लगाकर रथयात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। लेकिन इस बार रथयात्रा की शुरुआत एक अलग दृश्य के साथ हुई।
पुरी में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि बेहद सावधानी के साथ रथों तक लाया गया। बारिश की वजह से भगवान जगन्नाथ को इस बार मुकुट भी नहीं पहनाया गया।
पहंडी रस्म के दौरान आमतौर पर भगवान के विग्रह को झुलाते हुए रथ तक ले जाया जाता है, लेकिन इस बार फिसलन और सुरक्षा को देखते हुए यह परंपरा नहीं निभाई गई। इसके बजाय विग्रह को धीरे-धीरे रथ पर विराजमान कराया गया।
इसके बाद पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव ने सोने की झाड़ू से 'छेरा पहंरा' की रस्म निभाई। अब लाखों श्रद्धालु भगवान के रथ को करीब तीन किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर तक खींचेंगे। इसी बीच एक एम्बुलेंस जैसे ही आई ख़ुद ब ख़ुद सबने रास्ता बना दिया।

उधर, अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के बीच दो एम्बुलेंस को जगह दी गई ये है हमारा सनातन धर्म- सहनशील , दया , कल्याण सब चीजो को एक साथ समेटे हुए।
जय जगन्नाथ!

Related to this topic: