Breaking News
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत का ऐलान, ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की पूजा के लिए करेंगे दाव

काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत का ऐलान, ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की पूजा के लिए करेंगे दावा


काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत का ऐलान ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की पूजा के लिए करेंगे दावा

वाराणसी।  ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के दौरान वजूखाने में नंदी के ठीक सामने मिले शिवलिंग की पूजा-अर्चना की मांग को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। डॉ. तिवारी ने बताया कि सोमवार को वाद दाखिल कर दिया जाएगा।

डॉ. तिवारी ने पत्रकारों से कहा कि बाबा सबके हैं। हर कोई बाबा की पूजा करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन पूजा-अर्चना के साथ ही साथ राग भोग और शृंगार की व्यवस्था भी शास्त्रों के अनुसार होनी चाहिए। इसके लिए महंत परिवार को यह दायित्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वेश्वर दरबार में पूजापाठ का दायित्व उनके पूर्वज ही निभाते रहे हैं। साढ़े तीन सौ वर्षों के बाद जब पुन: शिवलिंग सामने आया है तो उनकी नित्य पूजा-अर्चना भी आरंभ हो जानी चहिए।

पूर्व महंत डॉ. तिवारी ने बताया कि अधिवक्ताओं की टीम ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर वकालतनामा तैयार कर रही है। मस्जिद के तहखाने में कई और शिवलिंग विराजमान हैं। काशी के कण-कण में शंकर बसे हैं। यह भगवान शंकर का आनंद कानन है। ऐसे में यह कहना कि शिवलिंग मिले हैं गलत है, क्योंकि वो वहां पहले से ही विराजमान हैं। इसकी गवाही स्वयं नंदी बाबा वर्षों से दे रहे हैं।

Related to this topic: