Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > वसीम रिजवी ने कहा - जानवरों की तरह बच्चे पैदा करना देश के लिए हानिकारक

वसीम रिजवी ने कहा - जानवरों की तरह बच्चे पैदा करना देश के लिए हानिकारक

वसीम रिजवी ने कहा - जानवरों की तरह बच्चे पैदा करना देश के लिए हानिकारक
X

नई दिल्ली। जनसंख्या नियंत्रण कानून के मसले पर बीते कुछ समय से चर्चा और बयानबाजियों का दौर जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने भी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बयान दिया है। वसीम रिजवी का मानना है कि देश की भलाई के लिए जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लागू होना चाहिए। इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि यह एक गंभीर समस्या है और इसके समाधान पर आम सहमति से ही राय बन सकती है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वसीम रिजवी ने कहा कि कुछ लोगों का मानना ​​है कि बच्चों का पैदा होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसमें हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। जानवरों की तरह अधिक बच्चों को जन्म देना समाज और देश के लिए हानिकारक है। अगर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लागू होता है तो यह देश के लिए अच्छा होगा।

जनसंख्या देश के लिए एक बड़ी समस्या है। मगर यह एक बड़ा संसाधन भी हो सकती है। सरकार देश में आम राय बनाने के बाद ही जनसंख्या नीति बनाए और फिर उसे लागू करे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नीति बनाने से पहले उस पर गंभीरता से चिंतन किए जाने की जरूरत है। कुछ जगह यह छाप दिया गया कि मैंने हर शख्स के दो बच्चों की पैरवी की है। मगर, मैंने ऐसी कोई बात नहीं कही। यह जनसंख्या नीति तय करेगी कि किसी शख्स के कितने बच्चे होने चाहिए। इसलिए इस नीति पर सबकी सहमति होनी चाहिए।

Updated : 20 Jan 2020 6:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top