Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > उप्र में 74 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : योगी

उप्र में 74 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : योगी

उप्र में 74 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : योगी
X

बहराइच। नानपारा-बहराइच हाईवे के किनारे फत्तेपुरवा स्थित महाराजा सुहेलदेव मैदान में भाजपा की ओर से विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार आने के पहले सिर्फ वीआईपी क्षेत्रों में लोगों को बिजली मिलती थी। अब इसमें सुधार हुआ है।

योगी ने कहा कि हर एक जागरूक मतदाता की पहली पसंद सिर्फ भाजपा है। पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी मेहनत कर जो योजनाएं चलाई हैं, उनका लाभ समाज के हर तबके के लोगों को मिल रहा है। सुरक्षा के मोर्चे पर अभिनव प्रयोग किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील में 20 व गांव में 18 घंटे की बिजली आपूर्ति की जा रही है। सपा सरकार में आतंकियों को छोड़ा जा रहा था। कांग्रेस ने आतंकियों को सुरक्षा दी जा रही थी। धार्मिक स्थलों पर आतंकी घटनाएं नहीं रुक रही थीं।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की 80 में जिन 39 सीटाें पर चार चरणों में मतदान हो चुका है। इसमें कम से कम 36 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 74 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी। 2017 व 2014 चुनाव के पहले अपराधियों का बोलबाला था। भाजपा सरकार बनने के बाद या तो सब जेल में हैं या जयश्रीराम के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर है।

Updated : 30 April 2019 2:55 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top