Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > योगी आदित्यनाथ ने कहा - किसानों की आय दोगुनी करने में कृषि वैज्ञानिकों की अहम भूमिका

योगी आदित्यनाथ ने कहा - किसानों की आय दोगुनी करने में कृषि वैज्ञानिकों की अहम भूमिका

योगी आदित्यनाथ ने कहा - किसानों की आय दोगुनी करने में कृषि वैज्ञानिकों की अहम भूमिका
X

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सोमवार को यूपी व उत्तराखंड के कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों की 26 वीं वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करने के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुना करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने दशकों से लंबित न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू किया और किसान सम्मान निधि योजना को लागू कर किसानों को समृद्घ बनाने का काम किया।

उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यदि देश का हर पांचवां आदमी उत्तर प्रदेश से है तो देश की अर्थव्यवस्था के विकास में भी उसकी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत होनी चाहिए या नहीं। उत्तर प्रदेश की अवस्था एक लाख करोड़ डालर की बनाने में हम सबका योगदान होना चाहिए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में कृषि विज्ञान केंद्रों की भी अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस देश में दलहन के दाम आसमान छूते थे, वहां किसानों के प्रयास से ही दलहन का मूल्य नियंत्रित रखा जा सका है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी पूरे देश का पेट भरने की क्षमता रखता है। यहां दलहन और तिलहन फसलों के लिए पूरी संभावनाएं हैं। मुजफ्फरनगर में गुड़ की 180 वैरायटी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश में कृषि की हालत सुधारने में कृषि वैज्ञानिकों की बड़ी भूमिका है। उनकी मदद से कृषि की हालत बदली जा सकती है। योगी ने बताया कि प्रदेश के दो कृषि विश्वविद्यालयों को सेंट्रल एक्सीलेंसी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा की जरूरत बताई।

मुख्यमंत्री ने आज सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे में मरे लोगों को श्रद्धांजलि दी और मामले की जांच के साथ मृतक के परिजनों को भरपूर सहयोग का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लखनऊ से विश्वविद्यालय के नरेंद्र उद्यान पहुंचे और आचार्य नरेंद्रदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सौ छात्रों की क्षमता के छात्रावास का शिलान्यास और 750 किलोवाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर सिस्टम का विश्वविद्यालय परिसर में लोकार्पण किया।

Updated : 8 July 2019 9:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top