Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > श्रीराम से नहीं, भाजपा के बढ़ते जनाधार से ममता को परेशानी - डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय

श्रीराम से नहीं, भाजपा के बढ़ते जनाधार से ममता को परेशानी - डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय

श्रीराम से नहीं, भाजपा के बढ़ते जनाधार से ममता को परेशानी - डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय
X

झांसी, 03 जून। ममता बनर्जी की परेशानियां पूरा देश देख रहा है। उन्हें श्रीराम नाम से परेशानी नहीं है। उन्हें तो भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार से परेशानी है। उक्त विचार हाल ही में कैबिनेट मंत्री बनाए गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने व्यक्त किए। वह लोकसभा चुनाव के बाद यहां मप्र के दतिया स्थित मां पीताम्बरा के दरबार में पूजा व अर्चना करने आए थे।

दिल्ली से सीधे झांसी सर्किट हाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने हिन्दुस्थान समाचार से बात करते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने युवाओं को रोजगार उन्मुख बनाने के लिए कौशल विकास योजना को चलाया था। अब सारी कार्य योजना जो चल रही हैं, उन पर समेकित प्लान बनाकर जल्द ही आपको जानकारी शेयर की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्किल डिवलपमेंट सरकार की उच्च प्राथमिकता पर है। उद्यमशीलता को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में जय श्रीराम के नारों पर ममता बनर्जी के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता चाहे जो भी कहें, उनकी परेशानियां पूरा देश देख रहा है। उन्हें राम नाम से परेशानी नहीं है। उन्हें तो भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार से परेशानी है।

उन्होंने यह भी बताया कि झांसी समेत बुन्देलखण्ड के लोगों को धन्यवाद भी देने आया हूं,जिन्होंने कानपुर क्षेत्र समेत बुन्देलखण्ड की सभी सीटों पर विजय दिलाते हुए भाजपा के कंधे से कंधा मिलाकर देश में फिर से भाजपा की जीत का परचम लहराया है। इस दौरान उनके साथ झांसी ललितपुर क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल और महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व सुबह रेलवे स्टेशन पर कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया था।

विधायक रहे नदारद

कौशल विकास मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय के आगमन के करीब डेढ़ घंटे तक भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक नदारद रहे। जबकि नवनिर्वाचित सांसद जिनके लिए अटकलें लगाई जाती थी कि वह चुनाव के बाद ही बंगले के दरवाजे बंद कर दिल्ली भाग जाएंगे। वह स्टेशन पर पहुंचकर स्वागत करने के बाद लगातार उनके साथ नजर आए। बाद में बबीना विधायक राजीव पारीछा जरुर जा पहुंचे थे। (हि.स.)

Updated : 4 Jun 2019 1:10 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top