Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > गोरखपुर राप्ती नदी में चलेगी शिकारा, डल झील सा आनंद लेंगे पर्यटक

गोरखपुर राप्ती नदी में चलेगी शिकारा, डल झील सा आनंद लेंगे पर्यटक

राप्ती नदी में बहाव को देखते हुए यहां चलने वाले शिकारा में छोटा मोटर भी लगाया गया है।

गोरखपुर राप्ती नदी में चलेगी शिकारा, डल झील सा आनंद लेंगे पर्यटक
X

गोरखपुर। गोरखपुर से होकर गुजरने वाली राप्ती नदी में अगले सप्ताह से शिकारा चलने लगेगा। गुरु गोरक्षनाथ घाट पर इसका ट्रायल चल रहा है। अभी एक और शिकारा मंगाने की तैयारी है। एक साथ पांच से छह लोग इस पर बैठकर जल पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। आधे घंटे का किराया 250 रुपये होगा।

शिकारा के माडल में होगा बदलाव

कश्मीर के डल झील में शिकारा संचालित होता है। राप्ती नदी में उसी डिजाइन पर तैयार शिकारा चलाया जाएगा। हालांकि इसे लकड़ी की जगह टिन के चादर से बनाया गया है। कश्मीर का शिकारा लकड़ी का बनी होता है और इसे चप्पू की सहायता से चलाया जाता है। राप्ती नदी में बहाव को देखते हुए यहां चलने वाले शिकारा में छोटा मोटर भी लगाया गया है। कार्यदायी संस्था भोले वंदना प्राइवेट लिमिटेड के अमर निषाद का कहना है कि धारा के विपरीत जब शिकारा जाएगा तो इसे मोटर से चलाया जाएगा। वापसी में चप्पू की सहायता से संचालित किया जाएगा। मोटर से आवाज नहीं निकलेगी, इसलिए इस पर पूरा आनंद शिकारा जैसा ही मिलेगी।

यह रहेगी व्यवस्था

शिकारा को नीले रंग के कपड़े से ढका गया है। इसमें सोफा व मसनद भी लगाया गया है। लोग बैठ कर पानी की लहरों के बीच बैठक भी कर सकेंगे। शिकारा में स्नैक्स की भी व्यवस्था रहेगी। अलग से भुगतान कर इसे लिया जा सकेगा। शिकारा 15 मिनट में तकरीबन एक किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

नगर आयुक्त ने कहा

नगर आयुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि राप्ती नदी के किनारे गुरु गोरक्षनाथ घाट पर बच्चों के मनोरंजन के लिए फन जोन, जंपिंग बाइक आदि की व्यवस्था हो गई है। हर रोज सैकड़ों बच्चे पहुंच रहे हैं। पर्यटन की दृष्टि से यहां अन्य कई सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। राप्ती नदी में शिकारा चलना गर्व की बात है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रामगढ़ताल के साथ ही राप्ती नदी को भी विकसित किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पर्यटकों की सहूलियत के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Updated : 24 Jan 2023 12:26 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top