Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व प्रधान की पत्नी ने लगाए साध्वी निरंजन पर आरोप
दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व प्रधान की पत्नी ने लगाए साध्वी निरंजन पर आरोप
Swadesh Digital | 1 Sep 2019 4:30 AM GMT
X
X
फतेहपुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी पूर्व प्रधान रामकिशन की पत्नी ने अपने पति का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके बाद मंत्री ने अपनी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए महिला के खिलाफ कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई।
फतेहपुर में दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व प्रधान एवं रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उससे चौदह लाख रुपए खर्च करा दिए गए।पैसे मांगने पर परिवार को झूठे मामलों में फंसा दिया गया है। सांसद साध्वी ने महिला के आरोप को निराधार बताया है।
Updated : 1 Sep 2019 4:30 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire