Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > भाजपा के कारण लोग परेशान : प्रियंका

भाजपा के कारण लोग परेशान : प्रियंका

भाजपा के कारण लोग परेशान : प्रियंका
X

रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरे दिन शुक्रवार को भी मां सोनिया के लिये नुक्कड़ सभाएं व रोड शो करती रहीं। इसके साथ लोगों से फिर जीताने के लिए भावुक अपील की। उन्होंने सभी सभाओं में रायबरेली और अमेठी के विकास में भाजपा के बाधा बनने का आरोप लगाया।

प्रियंका बछरांवा विधानसभा के कई नुक्कड़ और जनसभाओं में लोगों से कहा कि भाजपा के कारण लोग परेशान हैं। एम्स के विस्तार को केंद्र सरकार ने रोक दिया, जिससे रायबरेली और अमेठी की जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रायबरेली में प्रस्तावित महिला विश्वविद्यालय को ठंडे बस्ते में डाला गया, इसी तरह ऊंचाहार ओवर ब्रिज का काम अभी भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि ऊंचाहार अमेठी रेल लाइन सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं को भाजपा सरकार ने रोक दिया।

वाड्रा ने कहा कि भाजपा की मानसिकता विकास न होकर केवल सत्ता और नफरत है, जबकि कांग्रेस किसान, मजदूरों और नौजवानों की बात करती है। उन्होंने कहा कि चाहे न्याय योजना हो या मुफ्त स्वास्थ्य और शिक्षा यह सब कांग्रेस करनेवाली है। नौजवानों को रोजगार कांग्रेस एक साल के अंदर देने वाली है। उन्होंने कहा कि अब कोई किसान कर्ज के कारण जेल नहीं जाएगा और यह सब इसलिए होगा कि जनता का पैसा जनता के लिए होगा।

भाजपा उम्मीदवार पर तीखा हमला करते हुए प्रियंका ने कहा कि कल तक वह कांग्रेस में होते थे, पार्टी का साथ न छोड़ने की कसमें खाते थे। मुझसे कहते थे कि दीदी जान चली जायेगी लेकिन आपका साथ नहीं छोड़ूंगा। अब मेरी मां के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहा है, जो आदमी कांग्रेस का नहीं हुआ, जिसने उन्हें पद और प्रतिष्ठा दिलाई तो आपका क्या होगा। प्रियंका वाड्रा ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार सौदेबाजी करते हैं और इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

Updated : 3 May 2019 1:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top