Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > भाजपा पार्षद ने नशे में धुत्त दरोगा को जमकर पीटा

भाजपा पार्षद ने नशे में धुत्त दरोगा को जमकर पीटा

भाजपा पार्षद ने नशे में धुत्त दरोगा को जमकर पीटा
X

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक भाजपा पार्षद ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा की जमकर पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह घटना मेरठ के कंकरखेड़ा की बताई जा रही है। शुक्रवार को यहां एक रेस्टोरेंट में भाजपा पार्षद और परतापुर थाना के दरोगा के मध्य जमकर मारपीट की हुई। घटना के बाद भाजपा पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरोगा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित भाजपा के वार्ड 40 से पार्षद मनीष कुमार का रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। शुक्रवार शाम नशे में धुत दरोगा सुखपाल एक महिला वकील मित्र के साथ खाना खाने पहुंच गए। इस दौरान रेस्टोरेंट में कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। दोनों के बीच काफी हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर रेस्टोरेंट मालिक मनीष अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए।

Updated : 21 Oct 2018 2:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top