Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > अमित शाह और योगी का एटा कार्यक्रम रद्द, अब जाएंगे अलीगढ़

अमित शाह और योगी का एटा कार्यक्रम रद्द, अब जाएंगे अलीगढ़

अमित शाह और योगी का एटा कार्यक्रम रद्द, अब जाएंगे अलीगढ़
X

एटा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का छह फरवरी को होने वाला एटा कार्यक्रम शनिवार देर रात निरस्त हो गया है। एटा के स्थान पर अब यह कार्यक्रम उसी दिन छह फरवरी को ही अलीगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रभारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे के साथ 12 जिलों के बूथ अध्यक्ष और प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के एटा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने रविवार को बताया कि भाजपा के ब्रजप्रांत का बूथ सम्मेलन छह फरवरी को एटा रामलीला मैदान में होना प्रस्तावित हुआ था। किंतु वहां चल रही प्रदर्शनी तथा कार्यकर्ताओं की 40 हजार संंख्या के हिसाब से मैदान छोटा पड़ने की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए अब इसका स्थान बदलकर अलीगढ़ जनपद में हेरिटेज स्कूल के बराबर पड़े खाली ग्राउंड में रखा गया है।

इस सम्मेलन में ब्रजप्रांत के अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली आदि 12 जिलों की 17 इकाइयों के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, ब्रजप्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी तथा संगठन मंत्री भवानी सिंह आदि भी भाग लेंगे।

Updated : 3 Feb 2019 5:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top