Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > उप्र विधानमंडल सत्र में विपक्ष का हंगामा, राज्यपाल पर फेंके कागज के गोले
उप्र विधानमंडल सत्र में विपक्ष का हंगामा, राज्यपाल पर फेंके कागज के गोले
Swadesh Digital | 5 Feb 2019 8:54 AM GMT
X
X
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्यपाल की ओर कागज के गोले उछाले।
राज्यपाल ने पूर्वान्ह ग्यारह बजे समवेत सदन में जैसे ही अभिभाषण पढ़ना शुरू किया, विपक्ष ने हंगामा किया। राज्यपाल की तरफ कागज के गोले फेंके। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने फाइल कवर के सहारे उन्हें रोक लिया। विपक्ष के सदस्यों ने 'राज्यपाल वापस जाओ' के नारे भी लगाये।
विपक्षी सदस्यों के लगातार शोरगुल के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण पढ़ना जारी रखा और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में सदन को अवगत कराया।
Updated : 5 Feb 2019 8:54 AM GMT
Tags: UPAssembly Democracy Governor
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire