Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की तबियत बिगड़ी

यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की तबियत बिगड़ी

यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की तबियत बिगड़ी
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की गुरुवार को सत्र चलने के दौरान हृदय रोग के कारण अचानक से तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर कार्डियक विभाग के चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

गुरुवार को विधानसभा का सत्र चलने के दौरान अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को कुछ कमजोरी महसूस होने लगी। उनके कहने पर एम्बुलेंस से उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनको आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। आईसीयू में भर्ती करने के दौरान कार्डियक से जुड़े चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। शुरुआती जांच के बाद उनको सामान्य वार्ड में ले जाया गया।

विधानसभा के अध्यक्ष हृदय जी की ​तबियत बिगड़ने की खबर फैलते ही सिविल अस्पताल पहुंचने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। उनके हाल-चाल जानने भाजपा के छोटे-बड़े नेता सिविल अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष ने करीब आधे घंटे तक दीक्षित जी के चिकित्सीय परीक्षण किये और जल्द ही स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी देने की बात कही है।

Updated : 25 July 2019 10:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top