Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > उत्तर प्रदेश : राज्यपाल आनंदीबेन ने महिला थाना का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश : राज्यपाल आनंदीबेन ने महिला थाना का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश : राज्यपाल आनंदीबेन ने महिला थाना का किया निरीक्षण
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार सुबह 11 बजे के करीब हजरतगंज थाना परिसर में स्थित महानगर महिला थाना का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने महिला थाना के निरीक्षण के बाद हजरतगंज थाना की वर्तमान स्थिति जांची। राज्यपाल ने थाना में विभागीय अधिकारियों से गार्ड ऑफ ऑनर लिया।

राज्यपाल आनंदीबेन ने महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा चौधरी से महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, थाने में दर्ज मुकदमें और उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी की। राज्यपाल ने उनसे महिलाओं के मुकदमों की जानकारी करते हुए उनके निस्तारण के पहलू पर अपनी पहल के बारे में पूछा। इस दौरान महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक ने उनके सभी प्रश्नों के उत्तर दिये।

इस दौरान वहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी सहित तमाम पुलिस अधिका​री मौजूद रहें। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आनंदीबेन ने पौधरोपण भी किया।

उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह ही राज्यपाल आनंदीबेन ने शहरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बलरामपुर अस्पताल का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने वहां अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनसे हाल जाना।

Updated : 31 Aug 2019 10:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top