सपा नेता आजम खान की बिगड़ी तबियत, मेदांता में भर्ती
स्वदेश वेब डेस्क | 4 Aug 2022 1:51 PM GMT
X
X
लखनऊ। समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता व विधान सभा सदस्य मोहम्मद आजम खां लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में दिक्कत के कारण बुधवार रात्रि आजम खां को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। 74 वर्षीय आजम को फेफड़ों की न्यूमोनिआ और सांस लेने में तकलीफ है, जिसका इलाज चल रहा है।
मेदांता में आवश्यक जांचों के बाद उनको क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है। उनकी तबीयत अभी स्थिर एवं नियंत्रण में हैं। मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख डॉ दिलीप दुबे और उनकी टीम उनके बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रत्यनशील है।
Updated : 4 Aug 2022 1:51 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire