Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > इंडिया एशिया सर्वे 2021 : यूपी के छह पुलिस कप्तानों ने बढ़ाया मान

इंडिया एशिया सर्वे 2021 : यूपी के छह पुलिस कप्तानों ने बढ़ाया मान

फेम इंडिया के प्रमुख यू.एस. सोंथालिया के अनुसार, “सकारात्मक मीडिया होने के नाते फेम इंडिया ने हर वर्ष की तरह ही इस बार जिला स्तर पर सुरक्षा, शांति और जनता में कानून के प्रति विश्वास जगाने में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे पुलिस कप्तानों को श्रेय और सम्मान देने का निर्णय किया है।”

इंडिया एशिया सर्वे 2021 : यूपी के छह पुलिस कप्तानों ने बढ़ाया मान
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश से छह पुलिस कप्तानों को फेम-इंडिया एशिया सर्वे 2021 में भारत के सर्वश्रेष्ठ 50 पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल किया है। फेम इंडिया के प्रमुख यू.एस. सोंथालिया के अनुसार, "सकारात्मक मीडिया होने के नाते फेम इंडिया ने हर वर्ष की तरह ही इस बार जिला स्तर पर सुरक्षा, शांति और जनता में कानून के प्रति विश्वास जगाने में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे पुलिस कप्तानों को श्रेय और सम्मान देने का निर्णय किया है।"

इंडिया एशिया सर्वे 2021 द्वारा चयनित 50 पुलिस ऑफिसर को उनके सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पुलिस कप्तानों (डीसीपी, एसपी, एसएसपी) को निम्नांकित 12 मापदंडों-क्राईम कंट्रोल, लॉ एंड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता पर चयनित किया। जिसमें देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय, ग्राउंड और मीडिया रिपोर्ट को भी आधार बनाया गया। लोगो में सुरक्षा की मजबूत भावना से ही समाज की तरक्की और विकास संभव है। इसमें पुलिस के नेतृत्व की अहम भूमिका होती है। कानून व्यवस्था में सुधार और भयमुक्त समाज का निर्माण किसी भी सरकार के लिए प्राथमिकता के साथ ही साथ बड़ी चुनौती भी होती है।

जहां कानून व्यवस्था कमजोर होती है, उसका असर सर्वागीण विकास पर भी पड़ता है। सख्त कानून व्यवस्था को बहाल करने, रंगदारी रोकने, लूट, डकैती और अन्य वारदात पर काबू करने और ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा मजबूत करने के साथ जनता का मनोबल बढ़ाने और अपराध पर अंकुश लगाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जिले के पुलिस नेतृत्व की ही होती है। पद की गरिमा के साथ ही कर्त्तव्य के ईमानदारी पूर्वक निर्वहन में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। लॉ एंड आर्डर में सुधार और अपराध नियंत्रण आम जनता के जीवन को सरल और आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाता है। इसी तरह के कुछ बिंदुओं पर लोकप्रिय पुलिस कप्तान का चयन किया जाता है।

चयनित पुलिस कप्तानों की सूची

डॉ. प्रतिन्दर सिंह : एसएसपी कानपुर, उत्तर प्रदेश

अजय यादव : एसएसपी रायपुर, छत्तीसगढ़

कार्तिकेय : पुलिस कमिश्नर, निजामाबाद, तेलंगाना

विक्रमजीत सिंह दुग्गल : एसएसपी, पटियाला , पंजाब

जोगिंदर कुमार : एसएसपी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

सेंथिल अबुदई : एसएसपी, हरिद्वार, उत्तराखंड

अमनजीत कौर : एसपी नलबाड़ी, असम

दीपक कुमार झा : एसपी जगदलपुर, छत्तीसगढ़

अन्टो अल्फांसों : डीसीपी उत्तरी दिल्ली, दिल्ली

पंकज कुमार सिंह : एसएसपी साउथ गोवा, गोवा

प्रीति चंद्रा : एसपी बिकानेर, राजस्थान

विधि चौधरी : डीसीपी सुरत, गुजरात

बबलू कुमार : एसएसपी आगरा, उत्तर प्रदेश

जयंत कांत : एसएसपी मुजफ्फरपुर, बिहार

अजय कुमार सहनी : एसएसपी मेरठ, उत्तर प्रदेश

राहुल शर्मा : एसपी रोहतक, हरियाणा

विरेंद्र कुमार सिंह : एसपी सिंगरौली, मध्यप्रदेश

डॉ. अभिनव देशमुख : एसपी कोल्हापुर, महाराष्ट्र

गौरव कुमार तिवारी : एसपी रतलाम, मध्यप्रदेश

अरविन्दन पी : एसपी त्रिवल्लूर, तमिलनाडु

कुवंर विशाल सिंह : एसपी पुरी, उड़ीसा

अलका मीणा : एसएसपी एसबीएसनगर, पंजाब

कलानिधि नैथानी : एसएसपी इटावा, उत्तर प्रदेश

मोहित चावला : एसपी शिमला, हिमाचल प्रदेश

धुरत सयाली : एसपी नवादा, बिहार

प्रभाकर चौधरी : एसएसपी मोरादाबाद, उत्तर प्रदेश

विनिता साहू : डीसीपी नवी मुम्बई, महाराष्ट्र

श्वेता श्रीमाली : एसपी जामनगर, गुजरात

सागर सिंह कलसी : एसपी एसीबी, जम्मू कश्मीर

चंदन झा : एसपी बोकारो, झारखंड

आनंद मिश्रा : एसपी धुबरी, असम

मोक्षदा पाटिल : एसपी औरंगाबाद ( ग्रामीण), महाराष्ट्र

परमिंदर सिंह : डीसीपी आउटर दिल्ली, दिल्ली

कुमार आशीष : एसपी किशनगंज, बिहार

सिद्धार्थ कौशल : एसपी प्रकक्षम, आंध्र प्रदेश

शालिनी अग्निहोत्री : एसपी मंडी, हिमाचल प्रदेश

प्रीति प्रियदर्शनी : एसएसपी नैनीताल, उत्तराखंड

विवेक सिंह : एसपी खांडवा, मध्यप्रदेश

गंगा राम पूनिया : एसपी करनाल, हरियाणा

तेजस्विनी गौतम : एसपी अलवर, राजस्थान

राहुल त्रिपाठी : एसपी गिर सोमनाथ, गुजरात

तृप्ति भट्ट : एसएसपी टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

चंदन कोहली : एसएसपी जम्मू, जम्मू कश्मीर

प्रियंका मीणा : एसपी लोहरदगा, झारखंड

डॉ. मोहित कुमार गर्ग : एसपी रत्नागिरी, महाराष्ट्र

कार्तिकेय शर्मा : एसपी शेखपुरा, बिहार

सचिन शर्मा : एसपी छत्तरपुर, मध्यप्रदेश

अर्पित जैन : डीसीपी फरीदाबाद, हरियाणा

लिपि सिंह : एसपी सहरसा, बिहार

Updated : 9 April 2021 11:59 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top