Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > शहीद भगत सिंह का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा

शहीद भगत सिंह का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा

भगत सिंह की जयंती पर दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीद भगत सिंह का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा
X

लखनऊ/स्वदेश वेब डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय क्रांतिकारी भगत सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया खाता से भगत सिंह का फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि "शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। यह राष्ट्र सदैव आप का ऋणी रहेगा।" उन्होंने लिखा है कि ‛राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है। मैं एक ऐसा पागल हूं, जो जेल में भी आज़ाद है।"

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कि "मां भारती के वीर सपूत, देश की आजादी के लिए अपना प्राण न्योछावर करने वाले वीर अमर सपूत, महान क्रांतिकारी, शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।"

वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्विटर खाता पर लिखा कि "शहीद-ए-आजम अमर शहीद राष्ट्रनायक शहीद भगतसिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।" उन्होंने लिखा है कि ‛व्यक्तियों को कुचल कर, वे विचारों को नहीं मार सकते।" उन्होंने शहीद भगत सिंह को भारत मां का वीर सपूत व देशभक्तों के प्रेरणास्रोत बताते हुए श्रधांजलि अर्पित की है।

उल्लेखनीय है कि गुलाम भारत में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को लगभग 23 वर्ष की अवस्था में लाहौर सेंट्रल जेल में राजगुरु व सुखदेव के साथ फांसी पर लटका दिया गया था।

Updated : 28 Sep 2018 12:17 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top