Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > राजबब्बर ने कहा - श्रमिक विरोधी है योगी सरकार

राजबब्बर ने कहा - श्रमिक विरोधी है योगी सरकार

राजबब्बर ने कहा - श्रमिक विरोधी है योगी सरकार
X

लखनऊ। सरकार श्रम विरोधी नीतियां अपना रही है इसके लिए श्रमिकों को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए। यह बातें शुक्रवार को हज़रतगंज दारुलशफा हॉल में श्रमिकों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कही।

राजबब्बर ने आगे कहा की कर्मचारियों और श्रमिकों के हित में हुए प्रत्येक संघर्ष में कांग्रेस साथ देगी। वर्त्तमान प्रदेश सरकार कामगारों के सम्मान और उनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं कर रही। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि यह देश 40 करोड़ कामगारों का है यह सरकार इन कामगारों का शोषण व इनके हक़ को मार रही है। आर्डिनेंस फैक्ट्री को यह सरकार कॉर्पोरेट को देने का प्रयास कर रही है जो देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

श्री सिंह ने कहा की कई प्रान्तों में चीनी उद्योग होने के बाद भी राष्ट्रीय चीनी निति का निर्माण नहीं हुआ इसी कारण से यह उद्योग समस्याओ से ग्रसित है।

सिंह ने आगे बताया की आज की बैठक में मजदूर कांग्रेस मांग करती है की श्रम कानून का सख्ती के साथ पालन करवाया जाये। न्यूनतम मजदूरी पचीस हजार मासिक होने के साथ श्रमिकों के लिए एक राष्ट्रीय वेतन निति बनाने, सरकार के खाली पदों पर संविदा कर्मियों को समायोजित तथा सभी कार्यरत संविदा कर्मियों को समान कार्य के आधार पर समान वेतन दिया जाये।साथ ही बीओसीडब्लू बोर्ड की सम्पूर्ण धनराशि मजदूरों के हित में खर्च हो।

Updated : 24 Aug 2018 3:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top