Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > प्रमोद कृष्णम-आरके चौधरी ने चुनाव खर्च में सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ा

प्रमोद कृष्णम-आरके चौधरी ने चुनाव खर्च में सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ा

प्रमोद कृष्णम-आरके चौधरी ने चुनाव खर्च में सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ा
X

लखनऊ। चुनाव खर्च में कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अन्य सभी प्रत्याशियों को पिछाड़ दिया है। प्रत्याशियों की ओर से दो मई तक के खर्च का ब्योरा दाखिल किया गया है। 40.10 लाख रुपए खर्च के साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम सबसे आगे हैं। दूसरे स्थान पर राजनाथ सिंह हैं जिन्होंने इस अवधि तक 19.44 लाख रुपए खर्च किए। 15.23 लाख रुपए के खर्च संग पूनम सिन्हा तीसरे स्थान पर रहीं।

मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी आरके चौधरी ने सबसे ज्यादा खर्च दिखाया है। उन्होंने 44.60 लाख रुपए खर्च किए। भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर ने 37.11 लाख और सीएल वर्मा ने 15.97 लाख रुपए खर्च किए हैं। मुख्य कोषाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि 23 को मतगणना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सभी प्रत्याशियों को एक चिट्ठी जारी की जाएगी। बताया जाएगा कि 17 जून को खर्च का क्या ब्योरा देना है।

लखनऊ सीट से प्रत्याशी

आचार्य प्रमोद कृष्णम 4010172

राजनाथ सिंह 1944234

पूनम सिन्हा 1523605

अमर रायजादा 62271

कपिल चौधरी 70289

गनेश चौधरी 33830

गिरीश नारायण पाण्डेय 156749

देव नारायण सिंह यादव 122305

मो. फहीम 54993

रमेश 44278

राम सागर पाल 25860

शमीम खान 740529

अविनाश चन्द्र जैन 52487

जीमीदार सिंह यादव 43801

संजय राणा 46786

मोहनलालगंज

आरके चौधरी 44,60,059

कौशल किशोर 37,11,787

सीएल वर्मा 15,97,758

गणेश रावत 4,25,064

जगदीय गौतम 36,328

राधा आम्बेडकर 1,15,817

राम सागर पासी 67,700

शत्रोहन लाल रावत 36882

सुशील कुमार 33776

जगदीश रावत 66337

प्रभावती देवी 17048

रमेश कुमार 85807

कांग्रेस से लखनऊ के प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर लखनऊ की जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने साथ देने के लिए सभी धर्मों के धर्मगुरुओं और जनता का भी आभार प्रकट किया। आचार्य प्रमोद कांग्रेस के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश स्टार प्रचारक बन कर जा रहे हैं। वह 22 मई को लखनऊ लौटेंगे। कहा कि वह कल्कि पीठ की एक शाखा लखनऊ में खोलना चाहते हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि लखनऊ के लोगों ने उनका मन मोह लिया। भगवान विष्णु के कलियुग में होने वाले अवतार कल्कि पीठ को वह लखनऊ में देखना चाहते हैं। उन्होंने धर्म गुरुओं मनकामेश्वर मठ की महंत देव्या गिरि और मौलाना फरंगी महली को मदद के लिए आभार व्यक्त किया। प्रसपा के प्रमुख शिवपाल यादव और शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद का भी आभार प्रकट किया।

Updated : 9 May 2019 8:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top