Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, फिर ICU में भर्ती, समर्थक मांग रहे दुआ

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, फिर ICU में भर्ती, समर्थक मांग रहे दुआ

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, फिर ICU में भर्ती, समर्थक मांग रहे दुआ
X

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मंगलवार को मेदांता अस्पताल में चल रहे नेताजी के इलाज को लेकर दूसरा स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया है। अस्पताल में अखिलेश यादव नेताजी के हालचाल के लिए लगातार बने हुए हैं।

मेदांता अस्पताल ने आज मुलायम सिंह यादव का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि अभी भी उनकी तबीयत नाजुक है लेकिन स्थिर बनी हुई है। वह इंटेंशिव केयर यूनिट में भर्ती हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल में लगातार बने हुए हैं। वह लगातार डॉक्टरों से नेताजी के स्वास्थ की जानकारी ले रहे हैं। उनके अलावा शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव और धर्मेंद्र यादव भी अस्पताल में मौजूद हैं। वहीं नेताजी के तमाम समर्थक और नेता भी अस्पताल पहुंचे हैं।

उल्लेखनीय है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है। बीते तीनों दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस बीच उनके जल्द स्वस्थ कामना को लेकर देशभर में दुआएं और पूजा-हवन जारी है।

Updated : 4 Oct 2022 11:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top