Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > मिशन-2019 : भाजपा ने कसी कमर, छह माह की कार्ययोजना से जीतेगी

मिशन-2019 : भाजपा ने कसी कमर, छह माह की कार्ययोजना से जीतेगी

मिशन-2019 : भाजपा ने कसी कमर, छह माह की कार्ययोजना से जीतेगी
X

लखनऊ/नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क।। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) मिशन-2019 जीतने के लिए अभी से कमर कस लिया है। बीजेपी, अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव आगामी छह माह की कार्ययोजना पर जीतेगी। इसे मूर्त रुप देने के लिए पार्टी के प्रान्त पदाधिकारी समेत बूथ समितियां पूरी तन्मयता के साथ जुटी हुयी हैं।

सूत्रों की मानें में भाजपा आगामी छह माह की कार्ययोजना में पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ता को प्रत्येक माह के प्रति दिन कार्य विस्तार तथा कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। जिसमें लोकसभा संवाद, विस्तारक योजना,विधानसभा व लोकसभा बैठक, रन फॉर युनिटी, मतदाता सूची अभियान, ग्राम सम्पर्क अभियान, ग्राम चौपाल, ग्राम स्वराज अभियान, मोटरसाईकिल रैली, महिला लाभार्थी सम्पर्क अभियान, बूथ समिति बैठक, सोशल मीडिया वालिंटियर सम्मेलन, कमल विकास ज्योति महाभियान, युवा सम्मेलन, जातिय सम्मेलन समेत अन्य कार्यक्रम शामिल है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश राजनीतिक दृष्टि से देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है इस राज्य में लोकसभा की सर्वाधिक 80 सीटें हैं।

भाजपा ने 2014 के चुनाव में अपने गठबंधन दल के साथ 73 सीटीं जी​ती थीं। भाजपा ने इस बार भी 73 प्लस सीटों को जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए पार्टी ने राज्य में ताबड़तोड़ कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करने की कोशिश शुरु कर दी है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीपीएस राठौर के अनुसार पार्टी आगामी 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया है। लखनऊ में इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय मौजूद रहेंगे।

यह कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगा। सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मंत्री विधायक और सांसद शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

श्री राठौर के अनुसार 2 से 4 नवम्बर तक लोकसभा संचालन समिति की बैठक सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित होगी। इसमें योगी सरकार का कम से कम एक मंत्री और एक प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेगा। इसके साथ ही दिवाली के बाद बूथ समितियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में अभिनंदन के साथ ही समितियों के सदस्यों का परिचय कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक पार्टी के पदाधिकारी बूथों पर जाकर समिति के सदस्यों को सम्मानित करेंगे।

बताया कि राज्य में 1,63,300(एक लाख, त्रिसठ हजार, तीन सौ)बूथ हैं। भाजपा की हर बूथ समितियों में 21 कार्यकर्ता शामिल किए गए हैं। इस कार्यक्रम के बाद सभी समितियों का लखनऊ में एक सम्मेलन किया जाएगा। हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद 17 नवम्बर को 'कमल संदेश बाइक रैली' निकाली जाएगी। यह रैली सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में निकलेगी। इसमें स्थानीय सांसद और विधायक शामिल होंगे। कार्यक्रमों को हर हाल में सफल बनाया जाएगा। इसके बाद हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 2019 के चुनाव में सफलता के विजय विजय के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Updated : 29 Oct 2018 1:36 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top