Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > मौलाना ने झाड़ फूंक के बहाने किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

मौलाना ने झाड़ फूंक के बहाने किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

मौलाना ने झाड़ फूंक के बहाने किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार
X

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बुधवार को एक मौलाना को पुलिस ने कनकहा मोड़ से गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिवार से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि मंगलवार की देर रात को एक तहरीर मिली। पीड़ित के पिता ने बताया कि उन्नाव जिले के दरियापुर गांव निवासी मौलाना फकरे आलम ने झाड़फूक के बहाने से उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। यह बात उसे बेटी ने उस वक्त बतायी जब वह मुम्बई से अपने घर लौटा। बेटी ने बताया कि चार माह पूर्व वह मौलाना के पास झाड़फूंक के लिए गई थी, तभी उसने कमरे में ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। साथ ही उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने मां को बताया था, लेकिन लोकलाज की डर से वह भी चुप रही और मुझे भी शांत करा दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित मौलाना के खिलाफ दुराचार और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Updated : 17 Aug 2022 11:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top