लखनऊ। चुनावी सरगर्मियां तेज होने के समय से ही अटकलें थीं कि बसपा अध्यक्ष मायावती नगीना सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन, अब मायावती ने साफ कह दिया है कि वे लोकसभा 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि उन्होंने विधानसभा चुनाव लडने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
उन्होंने कहा है कि वे मुलायम सिंह यादव के लिए मैनपुरी सीट पर प्रचार करने के लिए जाएंगी।
बता दे, एसपी और बीएसपी लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ रही है। कांग्रेस को इससे बाहर रखा गया है। लेकिन दोनों ही दलों ने तय किया था कि वे रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस के लिए सीटें छोड़ेंगे। यानी, गठबंधन का कोई भी उम्मीदवार इन दोनों सीटों पर नहीं लड़ेगा।
Updated : 15 March 2019 6:44 AM GMT
Next Story