लखनऊ। पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ था। वे जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं। त्रिपाठी ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन सोनिया गांधी के विरोध में कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए थे।
डीपी त्रिपाठी के निधन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने उनके निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ है। वे एनसीपी के महासचिव थे, हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद करेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी. उनकी आत्मा को शांति मिले।
Updated : 2 Jan 2020 6:41 AM GMT
Next Story