Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > मायावती ने की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निकाला

मायावती ने की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निकाला

मायावती ने की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निकाला
X

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के साथ भितरघात करने पर एक बड़ी कार्रवाई की है। बसपा के पुराने सिपाहसलार रामवीर उपाध्याय को पार्टी से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें पार्टी के मुख्य सचेतक पद से भी हटा दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्हें लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से बाहर किया गया है।

पार्टी महासचिव मेवालाल गौतम ने बताया कि रामवीर उपाध्याय लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। उन्हें हिदायत दी गई थी कि रामवीर ने आगरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ समेत कई सीटों पर खड़े किए गए पार्टी प्रत्याशियों का खुलकर विरोध किया और विपक्षी पार्टियाें प्रत्याशियों का जबकर प्रचार किया।

मेवालाल गौतम ने बताया कि रामवीर उपाध्याय को तत्काल पार्टी से निलंबित किया जाता है और विधानसभा में बसपा के मुख्य सचेतक पद से भी हटाया गया है। साथ ही वे पार्टी की किसी भी बैठक में न शामिल होंगे और नहीं बुलाए जाएंगे।

आपको बताते जाए कि रामवीर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन वह खुद बसपा नहीं छोड़ना चाहते थे। अगर वे ऐसा करते तो उनकी विधायकी खतरे में आ सकती थी, अब माना जा रहा है कि रामवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Updated : 21 May 2019 7:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top