Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > लखनऊ : पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने किया मतदान, बोले हर मतदाता डाले अपना वोट
लखनऊ : पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने किया मतदान, बोले हर मतदाता डाले अपना वोट
Swadesh Digital | 6 May 2019 4:07 AM GMT
X
X
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में लखनऊ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। आम मतदाताओं के साथ कई बड़े नेता और पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह और उनकी पत्नी ने भी मतदान किया। उन्होंने जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक मतदान करें।
श्री सिंह मतदान के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ और सार्थक लोकतंत्र के लिए वोटिंग आवश्यक है। प्रदेश में जिन-जिल जिलों में वोट पड़ रहे हैं। वहां के सभी मतदाता घर से निकलें और अपना वोट जरूर डालें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार चरणों में चुनाव हो चुके हैं। आज पांचवा चरण चल रहा है। पुलिस ने बेहतर काम किया है। आगे होने वाले दो चरणों में भी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। हम यह उम्मीद करते हैं।
Updated : 6 May 2019 4:07 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire