Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी फंड में दिया एक माह का वेतन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी फंड में दिया एक माह का वेतन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी फंड में दिया एक माह का वेतन
X

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक सोमवार को प्रदेश मुख्यालय पर हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने पार्टी फंड में अपना एक माह का वेतन 251000 रुपये दिया। उन्होंने सभी मंत्रियों, विधायकों, नगर निगम अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से भी अपना एक माह का वेतन पार्टी फंड में दान करने को कहा।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने भी अपने एक माह के वेतन का चेक पार्टी को दान किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, चुनाव सह प्रभारी गोवर्धन झड़पिया, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर फंड जुटाने के लिए भाजपा समर्पण योजना-2019 के नाम से अभियान चलाया है। यह अभियान चरणबद्ध तरीके से 10 से 17 मार्च तक चलेगा। इसमें सभी मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड-आयोग के अध्यक्ष व नामित सदस्य अपने एक माह के वेतन का चेक पार्टी को दे रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी व अन्य क्षेत्रीय, जिला व बूथ स्तर के कार्यकर्ता स्वेच्छा से सहयोग करेंगे।

Updated : 11 March 2019 1:17 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top