Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुआ अभियान, मंत्री शर्मा ने संभाली कमान

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुआ अभियान, मंत्री शर्मा ने संभाली कमान

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुआ अभियान, मंत्री शर्मा ने संभाली कमान
X

लखनऊ। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसको हमें दैनिक प्रयोग से दूर करने की आदत डालनी पड़ेगी। इसके लिए सिर्फ सरकार के कानून बनाने से नहीं, हम सभी को जागरूक भी होना होगा। ये बातें प्रदेश के नगरीय विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कही। वे लखनऊ में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आज पूरे प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। हर शहर में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंत्री एवं अधिकारियों ने स्वयं भी सड़कों से प्लास्टिक को इकट्ठा किया।

एके शर्मा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक हजारों वर्षों तक जमीन में पड़ा रहता है। हम खुद देखते हैं कि पशु इसको खा लेते हैं और बीमार हो जाते हैं। उनके पेट से कई किलों तक प्लास्टिक आपरेशन करके निकालना पड़ता है। हमें खुद इसके प्रति जागरूक होना होगा और दूसरे भी इसका प्रयोग न करें, इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा।

इस अवसर पर एके शर्मा ने सार्वजनिक जगह पर खुद सफाई की और उनके साथ सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने प्लास्टिक को बीना। उन्होंने कहा कि जब तक हर व्यक्ति पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं होगा, तब तक अभियान सफल नहीं हो सकता। इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक सार्वजनिक जगहों पर न डालें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।

Updated : 2 July 2022 8:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top