Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > भाजपा अवध क्षेत्र का बूथ सम्मेलन 30 को, अमित शाह होंगे शामिल

भाजपा अवध क्षेत्र का बूथ सम्मेलन 30 को, अमित शाह होंगे शामिल

भाजपा अवध क्षेत्र का बूथ सम्मेलन 30 को, अमित शाह होंगे शामिल
X

अयोध्या। लखनऊ स्थित स्मृति उपवन में 30 जनवरी को भाजपा अवध क्षेत्र का बूथ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सम्बोधित करेंगे। इसमें भाजपा के 2099 बूथों के प्रमुख और पार्टी पदाधिकारी के साथ मोर्चा, प्रकोष्ठ और प्रकल्प के पदाधिकारी भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके लिए विधानसभावार प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।

जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने सोमवार को बताया कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान है। चुनाव में सबसे बड़ी जिम्मेदारी बूथ प्रमुखों की होती है। बूथ प्रमुखों की मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस बार पुनः बूथ प्रमुखों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना होगा। गोसाईगंज प्रभारी अभिषेक मिश्रा, रुदौली चन्द्रबली सिंह, बीकापुर पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, अयोध्या शोभानाथ वर्मा तथा मिल्कीपुर गोकरन द्विवेदी ने मण्डलवार बैठक करके कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर ली है।

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यालय से आठ बजे 45 बसों और 50 चार पहिया वाहनों के साथ बूथ प्रमुख और पार्टी पदाधिकारी लखनऊ के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में जिले से 2500 पदाधिकारियों को सम्मलित होना है। (हि.स.)

Updated : 28 Jan 2019 1:18 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top