Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > जनकल्याण के सभी युगांतकारी पृष्ठ विज्ञान की कलम से लिखे गये : योगी

जनकल्याण के सभी युगांतकारी पृष्ठ विज्ञान की कलम से लिखे गये : योगी

- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मुख्यमंत्री ने महान वैज्ञानिकों को किया नमन

जनकल्याण के सभी युगांतकारी पृष्ठ विज्ञान की कलम से लिखे गये : योगी
X

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महान वैज्ञानिकों को नमन किया है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के सभी युगांतकारी पृष्ठ विज्ञान की कलम से लिखे गये हैं। हमें अपने जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी सीवी रमन को नमन किया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया "मानव सभ्यता की विकास यात्रा 'विज्ञान' रूपी अश्वों के सामर्थ्य का प्रतिफल है। जनकल्याण के सभी युगान्तकारी पृष्ठ विज्ञान की कलम से लिखे गए हैं। आइए,आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अपने महान वैज्ञानिकों को नमन करते हुए,अपने जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने का संकल्प लें।"

वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया "नोबेल पुरस्कार विजेता एवं महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन जी द्वारा खोजे गए 'रमन प्रभाव' के सम्मान में मनाए जाने वाले 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ट्वीट किया "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर देश को गौरवांवित करने वाले समस्त वैज्ञानिकों के लगन,समर्पण तथा अथक परिश्रम को नमन करता हूँ। सर रमन जी ने इस दिन रमन प्रभाव के खोज की घोषणा की थी। इस महत्त्वपूर्ण खोज के लिए सीवी रमन जी को 1930 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Updated : 28 Feb 2020 8:41 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top