Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > अखिलेश कन्नौज से तो मुलायम मैनपुरी से लड़ेंगे लोस चुनाव

अखिलेश कन्नौज से तो मुलायम मैनपुरी से लड़ेंगे लोस चुनाव

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपनी कुछ जीती सीटों पर मौजूदा प्रत्याशियों को बदलेगी

अखिलेश कन्नौज से तो मुलायम मैनपुरी से लड़ेंगे लोस चुनाव
X

लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेंगे, जल्द ही होगा सीटों का बंटवारा

लखनऊ । समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपनी कुछ जीती सीटों पर मौजूदा प्रत्याशियों को बदलेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव इस बार कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे जबकि उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। बताते चल ेंकि अखिलेश ने आज गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जब यह ऐलान किया तो उनकी पत्नी व कन्नौज से सांसद डिंपल यादव मौजूद थीं। मुलायम सिंह यादव वर्तमान में आजमगढ़ से सांसद हैं। अखिलेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस इस बार डिंपल कन्नौज लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। मैं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा और नेताजी मैनपुरी से लड़ेंगे।

हम लोग सब मिलकर नेताजी को मैनपुरी से भारी मतों से चुनाव जिताएंगे। अखिलेश ने कहा कि इस बार चाय पर चर्चा नहीं सच्चाई पर चर्चा होगी और हम जनता से सच्चाई के लिए समर्थन मांगेंगे। हाल ही में हुए लोकसभा के उपचुनाव में हमने भाजपा को रणनीति और चुनाव दोनों में हराया है। आगे भी हम भाजपा को हराने के लिए रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेंगे। जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। लोकसभा की सीट चाहे जिसके खाते में जाए लेकिन समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि वह अपना बूथ जिताएंगे। सपा मुखिया ने कहा कि वह अपनी हर रणनीति को गुप्त रखेंगे क्योंकि चार-चार उपचुनाव की में हार से भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं। बरसात खत्म होते ही लोकसभा चुनाव के लिए रैलियां शुरू हो जाएंगी इससे पहले जो समय है उसमें विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विरोधियों को जवाब देने के लिए तैयार करूंगा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा से नई टेक्नॉलाजी के दुरुपयोग का खतरा है। विशेष तौर पर संचार माध्यमों फेसबुक, व्हाटसएेप झूठ फैलाने में प्रयोग हो सकता है। डिजिटल इंडिया का इस्तेमाल विपक्षियों का चरित्र हनन करने तथा आपत्तिजनक अफवाहें फैलाने में किया जा सकता है।

Updated : 15 Jun 2018 3:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top