Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > भाजपा ब्रजक्षेत्र की बैठक में पदाधिकारियों को दिया सैल्फ मोड का मंत्र

भाजपा ब्रजक्षेत्र की बैठक में पदाधिकारियों को दिया सैल्फ मोड का मंत्र

भाजपा ब्रजक्षेत्र की बैठक में पदाधिकारियों को दिया सैल्फ मोड का मंत्र
X

आगरा। भाजपा ब्रजक्षेत्र की महत्वपूर्ण कार्य योजना एवं आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में बैठक पल्र्स रिजॉर्ट फतेहाबाद रोड पर ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक का शुभारम्भ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उ.प्र. सहप्रभारी दष्ुयंत गौतम एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत बूथ अध्यक्ष संजय राजपूत एवं सनी ने किया। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कामकाजी बैठक के दौरान समीक्षा भी की। उन्होंने जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी और विधानसभा संयोजकों से कार्यक्रम के सम्बन्ध में सीधा संवाद करते हुए कहा विगत 4 महीने में दिये गये कार्यक्रमों की हम अपनी स्वयं समीक्षा करें। ग्राउण्ड रियल्टी की जानकार होना जरूर है। 71 लाख कार्यकर्ताओं से लखनऊ कार्यालय द्वारा फोन कर जानकारी ली जा रही है। सही अपडेट उपलब्ध करायें। बैठक में प्रदेष महामंत्री ब्रजक्षेत्र प्रभारी गोविन्द नारायण षुक्ला, ब्रज एवं कानपुर क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, धर्मवीर प्रजापति, ब्रजक्षेत्र महामंत्री हेमेन्द्र शर्मा, सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, चौ. उदयभान सिंह, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, प्रदीप भाटी, ब्रजक्षेत्र मीडिया सम्पर्क प्रमुख केके भारद्वाज, सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, आईटी संयोजक गौरव वाष्र्णेय, रामप्रकाश शर्मा, आदि प्रमुख सहित ब्रजक्षेत्र के सभी जिलों के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विस्तारक, मौजूद रहे।


Updated : 27 Feb 2019 5:47 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top