Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > जल, जमीन और पर्यावरण की सूरत बदलने की पहल

जल, जमीन और पर्यावरण की सूरत बदलने की पहल

जल एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के वार्षिक समारोह में सेवा के कई कार्य किए गए। रविवार को ट्रांसयमुना स्थित गुप्ता पैलेस में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जल, जमीन और पर्यावरण की सूरत बदलने की पहल
X

ट्रास यमुना क्षेत्र में हुआ कार्यक्रम सैनिको के लिए भी लिया रक्तदान

आगरा | जल एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के वार्षिक समारोह में सेवा के कई कार्य किए गए। रविवार को ट्रांसयमुना स्थित गुप्ता पैलेस में कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुरूआत सैनिकों के लिए रक्तदान से हुई। देश की रक्षा में तैनात सैनिकों की जीवन रक्षा के लिए सदस्यों ने रक्तदान किया। एक सैनिक परिवार को आर्थिक सहायता भी दी गई। इसके बाद कार्यक्रम में पर्यावरण व जल संरक्षण के कार्य करने का भी संकल्प लिया गया। सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि मानसून में ट्रांस यमुना क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधरोपण कर क्षेत्र को हराभरा बनाने का प्रयास किया जाएगा। रक्तदान शिविर अमरनाथ हॉस्पिटल में लगाया गया। संस्था के कार्यों का परिचय अध्यक्ष डॉ. डीपी शर्मा ने दिया।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में संस्था द्वारा रक्तदान व पौधारोपण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। ताजनगरी में अगले तीन माह में हरियाली के लिये सघन कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य में हर शहरवासी की सहभागिता आवश्यक है। शहर में दिन पर दिन प्रदूषण की गिरफ्त में जकड़ता जा रहा है, ऐसे में प्रति व्यक्ति सहयोग की दरकार है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि हर हॉस्पिटल के बाहर डस्टबीन आवश्यक रूप से रखे जाएंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि यमुना पार की जल समस्या जल्द ही ठीक होगी। फिरोजाबाद के विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जो व्यक्ति ईमानदारी से काम करते हैं, प्रकृति भी उनका साथ देती है। उप जिलाधिकारी केपी सिंह ने शहर में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. डीवी शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में गरीब मरीजों को सस्ता और अच्छा इलाज मुहैया कराया जा रहा है। आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरएस कपूर और डॉ. मुनीश्वर गुप्त ने भी अपने विचार रखे। कैंसर रोग से पीडि़त प्रेमचंद गुप्त को उनके सेवा कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजीव, सुभाष, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाईवी अग्रवाल ने की। संचालन सुबोध ने किया।



Updated : 2 July 2018 2:46 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top