Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > यूटिलिटी > कैरियर

ग्रुप A और B पदों पर होगी भर्ती

UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती: DGCA, ASI, IMD समेत कई विभागों में मौका, 12 जून तक करें आवेदन

UPSC ने विभिन्न मंत्रालयों में 194 पदों पर भर्ती निकाली है। इंजीनियरिंग, साइंस और PG उम्मीदवार 12 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।


upsc ने 194 पदों पर निकाली भर्ती dgca asi imd समेत कई विभागों में मौका 12 जून तक करें आवेदन

Union Public Service Commission ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 194 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर चयन DGCA, PESO, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), भारतीय मौसम विभाग (IMD), डाक विभाग, रक्षा मंत्रालय और MSME मंत्रालय समेत कई विभागों में किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 12 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती अभियान के तहत कई तकनीकी और शैक्षणिक पद शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • विमानयोग्यता अधिकारी
  • विस्फोटक उप नियंत्रक
  • प्रबंधक (मेल मोटर सेवा)
  • जूनियर टेक्निकल ऑफिसर
  • वैज्ञानिक अधिकारी
  • उप अधीक्षण पुरातत्व अभियंता
  • एसोसिएट प्रोफेसर
  • व्याख्याता
  • वैज्ञानिक-B
  • उप निदेशक
  • सहायक कार्यकारी अभियंता
  • खान सुरक्षा उप निदेशक

जैसे पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। भर्ती में BSc, MSc, BE/BTech, ME/MTech, MA, PG Diploma और PhD डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी जरूरी रखा गया है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 25 रुपए
  • SC/ST, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं

फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन:

  • इंटरव्यू
    या
  • भर्ती परीक्षा + इंटरव्यू

के आधार पर किया जाएगा। यदि आवेदन अधिक संख्या में आते हैं तो UPSC शॉर्टलिस्टिंग या लिखित परीक्षा भी आयोजित कर सकता है।

आयु सीमा

आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। आयु की गणना 12 जून 2026 तक की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी:

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • PwBD: नियमानुसार छूट

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC Official Website

Related to this topic: