Breaking News
  • चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद दी थी
  • MP कांग्रेस ने बनाई माइनॉरिटी महिलाओं की अलग फोर्स, प्रोजेक्ट M की लॉन्च
  • बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
  • विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थ, आज होने वाली शपथ कैंसिल

होम > यूटिलिटी

How to Choose Sweet Melon Easily

खरबूजा मीठा है या फीका? खरीदने से पहले जान लें ये 5 पक्के संकेत, जिससे घर लाएं मीठा पका तरबूझ

मीठा खरबूजा कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये 5 आसान टिप्स, जिससे हर बार पका और रसदार खरबूजा ही घर लाएं। गलत चुनाव से बचें और गर्मी में स्वाद का पूरा मजा लें।


खरबूजा मीठा है या फीका खरीदने से पहले जान लें ये 5 पक्के संकेत जिससे घर लाएं मीठा पका तरबूझ

स्वदेश डेस्कः गर्मी के मौसम में बाजार में खरबूजे की भरमार होती है, लेकिन हर बार मीठा खरबूजा मिलना आसान नहीं होता। अक्सर लोग बाहर से देखकर फल खरीद लेते हैं, लेकिन घर पहुंचने पर वह फीका या कच्चा निकलता है  इससे न सिर्फ पैसे खराब होते हैं बल्कि स्वाद का मजा भी खत्म हो जाता है।

अगर आप भी हर बार सही और मीठा खरबूजा खरीदना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सही पहचान की ये ट्रिक्स अपनाकर आप बिना काटे ही पता लगा सकते हैं कि खरबूजा अंदर से कितना मीठा होगा।

खुशबू से करें पहचान

पका हुआ खरबूजा हल्की मीठी और ताजी खुशबू देता है। अगर फल में कोई खुशबू नहीं आ रही, तो वह कच्चा हो सकता है। बहुत तेज या अजीब गंध वाला खरबूजा भी लेने से बचें।

वजन से समझें क्वालिटी

अच्छा खरबूजा अपने आकार के हिसाब से भारी होता है। भारी फल का मतलब है उसमें पानी और रस भरपूर है, हल्का खरबूजा अक्सर सूखा या कम मीठा होता है।

छिलके की बनावट पर ध्यान दें

खरबूजे की बाहरी सतह जालीदार और खुरदरी होनी चाहिए, अगर छिलका ज्यादा चिकना है, तो वह पूरी तरह पका नहीं होता. जाली जितनी साफ और उभरी होगी, फल उतना बेहतर माना जाता है।

हल्का दबाकर करें जांच

खरबूजे के नीचे वाले हिस्से को हल्का दबाएं, अगर थोड़ा नरम महसूस हो, तो यह पका हुआ है. बहुत ज्यादा सख्त या बहुत ज्यादा दबने वाला खरबूजा न खरीदें।

रंग से लगाएं अंदाजा

पका हुआ खरबूजा हल्का पीला या क्रीम रंग का होता है। अगर उसमें हरे रंग की मात्रा ज्यादा है, तो वह कच्चा हो सकता है, समान रंग वाला फल ज्यादा भरोसेमंद होता है।


Related to this topic: