NEET UG 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से पहले बैंक डिटेल वेरिफिकेशन की जरूरी प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
देशभर के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होना है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए के अनुसार री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। साथ ही और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें। एजेंसी ने इस बार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले एक अतिरिक्त प्रक्रिया भी अनिवार्य की है।
21 जून को होगी परीक्षा
NEET UG 2026 री-एग्जाम रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित होगा। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके।
एडमिट कार्ड से पहले जरूरी वेरिफिकेशन
एनटीए ने उम्मीदवारों को बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया संभावित शुल्क वापसी और अन्य प्रशासनिक कार्यों से जुड़ी हुई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपनी बैंक डिटेल्स को ध्यान से जांचना होगा।
NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि और सुरक्षा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद प्रोफाइल में उपलब्ध बैंक खाते की जानकारी को ध्यान से जांचें और वेरिफाई करें।
वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प सक्रिय हो जाएगा।
हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसकी कम से कम दो से तीन प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।
परीक्षा के दिन क्या रखें साथ
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र और एनटीए द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय जैसी सभी जानकारियों का मिलान जरूर कर लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत एनटीए से संपर्क करें।