Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > यूटिलिटी

खाना पैक करने के लिए सही कंटेनर

कांच या स्टील के कंटेनर में खाना पैक करना बेहतर है?

कौन से कंटेनर में खाना पैक करना बेहतर रहेगा। हेल्थ और डेली यूज़ के लिए कौनसा कंटेनर सही रहेगा।


 कांच या स्टील के कंटेनर में खाना  पैक करना बेहतर है

आजकल घर से खाना पैक करना बहुत कॉमन हो गया है। चाहे आप ऑफिस जा रहे हो, स्कूल के लिए बच्चों का खाना ले जा रहे हो या फिर सफर पर, सबको घर का फ्रेश और सेफ खाना चाहिए। इसके लिए लोग यूजली स्टील, कांच या प्लास्टिक कंटेनर्स यूज़ करते हैं। लेकिन प्लास्टिक कंटेनर्स में गरम खाना रखने या माइक्रोवेव में गरम करने से हार्मफुल केमिकल्स जैसे BPA और फथलेट्स खाने में मिक्स हो सकते हैं, जो हेल्थ के लिए सेफ नहीं हैं। इसलिए अब ज्यादातर लोग स्टील और कांच के कंटेनर्स को ही प्रेफर करते हैं।

लेकिन कौनसा कंटेनर सही रहेगा कांच का या फिर स्टील का? चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते है कि खाना किस कंटेनर में पैक करना बेहतर रहेगा। 

कांच के कंटेनर्स के एडवांटेज

कांच के कंटेनर्स खाने के लिए सबसे सेफ माने जाते हैं। इसमें रखा खाना लंबे समय तक फ्रेश रहता है और कोई केमिकल रिएक्शन नहीं होता। कांच का कंटेनर ईज़िली माइक्रोवेव में यूज़ किया जा सकता है। इसमें खाना न सिर्फ लंबे समय तक अच्छा रहता है, बल्कि खाने का टेस्ट और स्मेल भी चेंज नहीं होती।

लेकिन ये हेवी होते हैं और गिरने पर टूट सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए या डेली ट्रैवल में थोड़ा कॉशन रखना पड़ता है।

स्टील के कंटेनर्स के एडवांटेज

स्टील के कंटेनर्स भी इंडिया में काफी पुराने टाइम से यूज़ हो रहे हैं। ये स्ट्रॉंग, ड्यूरेबल और लाइटवेट होते हैं। गिरने पर टूटते नहीं हैं और खाना लंबे समय तक गरम रहता है। इसी वजह से ऑफिस या ट्रैवल के लिए स्टील कंटेनर्स काफी प्रेफर्ड हैं। लेकिन हर स्टील कंटेनर की क्वालिटी सैम नहीं होती। बहुत ज्यादा खट्टा या नमकीन खाना लंबे समय तक रखने से टेस्ट चेंज हो सकता है। माइक्रोवेव में यूज़ नहीं किया जा सकता और लो-क्वालिटी स्टील हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।

ऑफिस और ट्रैवल के लिए क्या बेस्ट है?  

अगर आप डेली ऑफिस या स्कूल के लिए खाना ले जा रहे हो, तो स्टील कंटेनर ज्यादा प्रैक्टिकल और कॉन्वीनियंट है। ये लाइटवेट और स्ट्रॉंग होता है और ईज़िली बैग में फिट हो जाता है। वही, घर पर खाना स्टोर करने या फ्रिज में रखने के लिए कांच कंटेनर बेस्ट ऑप्शन है। अगर ऑफिस में फूड वॉर्म करने की फैसिलिटी है तो कांच कंटेनर सेफेस्ट चॉइस है।

हेल्थ और कॉन्वीनियंस के हिसाब से

  • हेल्थ के लिए: कांच कंटेनर सबसे सेफ है।

  • डेली यूज़ और ट्रैवल के लिए: स्टील कंटेनर कॉन्वीनियंट है।

घर और माइक्रोवेव के लिए कांच कंटेनर लेना बेस्ट है। ऑफिस, स्कूल या ट्रैवल के लिए स्टील कंटेनर ज्यादा प्रैक्टिकल है। अपनी नीड और कॉन्वीनियंस के हिसाब से दोनों में से किसी भी कंटेनर का चॉइस ले सकते हो।

Related to this topic: