India Raises Windfall Tax on Diesel, ATF

Windfall Tax: डीजल-ATF पर टैक्स बढ़ा, हवाई किराया महंगा होने की आशंका

सरकार ने डीजल और एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच हवाई किराये पर असर को लेकर सरकार सतर्क है।

By : स्वदेश डेस्क
Windfall Tax: डीजल-ATF पर टैक्स बढ़ा, हवाई किराया महंगा होने की आशंका

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है। इस कदम का सीधा असर तेल कंपनियों और विमानन क्षेत्र पर पड़ सकता है।

डीजल और ATF पर कितना बढ़ा टैक्स?

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार

  • डीजल पर निर्यात टैक्स 21.5 रुपये/लीटर से बढ़ाकर 55.5 रुपये/लीटर किया गया
  • ATF (एविएशन फ्यूल) पर टैक्स 29.5 रुपये/लीटर से बढ़ाकर 42 रुपये/लीटर किया गया
  • पेट्रोल पर निर्यात टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

क्यों लिया गया यह फैसला?

पश्चिम एशिया में तनाव, खासकर ईरान से जुड़े घटनाक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास आपूर्ति बाधित होने से तेल बाजार दबाव में है। ऐसे में सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने और अप्रत्याशित मुनाफे को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया है। 

हवाई किराए पर क्या पड़ेगा असर?

ATF की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर विमानन कंपनियों की लागत पर पड़ता है। एयरलाइंस की ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ सकती है, इसका बोझ यात्रियों पर किराए के रूप में पड़ने की आशंका है और पहले ही कई रूट्स पर किराए में बढ़ोतरी देखी जा रही है।सरकार यात्रियों को महंगाई से बचाने के लिए कुछ कदमों पर विचार कर रही है: राज्यों से ATF पर VAT कम करने की अपील की है,  एयरपोर्ट चार्जेज में कटौती की संभावना है और एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के साथ लगातार बातचीत की जा रही है।

 विमानन सेक्टर पर बढ़ता दबाव

तेल की ऊंची कीमतों के कारण विमानन उद्योग पहले से दबाव में है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक स्तर पर स्थिति नहीं सुधरी, तो एयरलाइंस के मुनाफे पर असर पड़ेगा और यात्रियों को महंगे टिकट का सामना करना पड़ सकता है।

संबंधित सामग्री

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026
Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने किसानों को राहत देते हुए कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वालों को भी कृषक उन्नति योजना में अंतर की राशि मिलेगी। यह व्यवस्था हर साल रहेगी।

Nov 15, 2026