Breaking News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ईरान का दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला, इराक में US सैन्य विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर: 350 कंटेनरों में खराब होने लगे फल-सब्जियां, पोर्ट से वापसी शुरू
  • बंगाल में महिलाओं के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति: सिर्फ नकद मदद नहीं, सुरक्षा और रोजगार पर जोर
  • LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन, कई राज्यों में लंबी लाइनें
  • अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

होम > यूटिलिटी

सर्दियों में चेहरे पर ग्लो लाएगा करी पत्ता, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

सर्दियों में चेहरे पर ग्लो लाएगा करी पत्ता, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

Winter Skin Care: सर्दियों में चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए करी पत्ता का भी इस्तेमाल किया जाता है l


सर्दियों में चेहरे पर ग्लो लाएगा करी पत्ता जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

Winter Skin Care: सर्दियों में चेहरा साफ़ सुथरा और चमकदार रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है l समय समय उसको धुलना और अलग अलग तरह की चीजों का इस्तेमाल भी हमें चेहरे पर लगाना पड़ता है l लेकिन इसके बावजूद भी हमारा चेहरा ड्राई और बेजान सा लगता है l इसके लिए अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है l क्योंकि सर्दियों में चेहरे पर करी पत्ते के इस्तेमाल से भी आप चमकदार स्किन पा सकते हैं l करी पत्ते में विटामिन ए, बी और सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं l जानिये इसका कैसे करें इस्तेमाल l 

करी पत्ते में मुल्तानी मिट्टी डालकर लगाएं 

इसके लिए सबसे पहले आप करी पत्ते को पीसकर पाउडर बना लें l उसके बाद उसमें मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें l जिसे अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं l बाद में इसे अच्छे से धुल लें l यह आपके चेहरे से पिंपल्स गायब कर देगा l 

करी पत्ता और हल्दी का पेस्ट 

इसको बनाना भी बहुत आसान है l इसके लिए सबसे पहले करी पत्ते को अच्छे से पीसकर पाउडर बना लें l उसके बाद उसमे एक चुटकी हल्दी पाउडर डाल दें l दोनों को अच्छे से मिलाकर लगाने से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो खुद दिखाई देने लगेगा l इसे आप सप्ताह में दो दिन आराम से लगा सकते हैं l 

करी पत्ते का तेल लगाएं 

करी पत्ते का तेल बनाने के लिए सबसे पहले इसके 15 से 20 पत्ते तोड़कर पानी से साफ़ कर लें l उसके बाद थोड़ा सा नारियल तेल लेकर करी पत्ते को उसमे अच्छे से गर्म करके उबाल लें l बाद में उसे अच्छे से छान लें l और रोज उसे तेल को चेहरे पर लगाकर मसाज करें l इससे चेहरे को भरपूर पोषण मिलता है और चेहरा खिला हुआ मिलेगा l 

Related to this topic: