Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > यूटिलिटी > बिज़नेस

Gold Silver Prices Fall, Sensex Nifty Drop Today

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, शेयर बाजार भी लुढ़का; मिडिल ईस्ट तनाव का असर

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा।


सोना-चांदी में बड़ी गिरावट शेयर बाजार भी लुढ़का मिडिल ईस्ट तनाव का असर

Indian Market and Gold silver Price |

वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही भारतीय शेयर बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। निवेशकों के बीच अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

सोना-चांदी के ताजा भाव

 इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी की कीमत में 2,953 रुपए की गिरावट आई है। यह घटकर 2.37 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, 24 कैरेट सोना 316 रुपए सस्ता होकर 10 ग्राम के लिए 1,50,011 रुपए पर आ गया है। पिछले कुछ दिनों में कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

45 दिनों में बड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच बीते 45 दिनों में सोना करीब 9,000 रुपए तक सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी में लगभग 30,000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले दोनों धातुओं ने ऊंचे स्तर भी छुए थे, लेकिन अब बाजार में सुधार देखने को मिल रहा है।

इस साल का ट्रेंड

2025 के अंत से 2026 की शुरुआत तक सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर बनाए थे। जनवरी में सोना 1.76 लाख रुपए और चांदी 3.86 लाख रुपए के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई थी। इसके बाद से लगातार गिरावट का दौर जारी है।

शेयर बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसई  सेंसेक्स 703 अंक गिरकर 76,848 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी50 208 अंक गिरकर 23,843 के स्तर पर आ गया। कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि निचले स्तर से कुछ रिकवरी भी दर्ज की गई।

किन सेक्टर्स पर पड़ा असर

बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच ऑटो और FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। वहीं, मेटल सेक्टर अपेक्षाकृत स्थिर रहा और इसमें कम गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक कारण और असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और बातचीत के विफल होने का असर वैश्विक बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं, जिससे बाजार में दबाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के आधार पर बाजार की दिशा तय होगी।