Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > यूटिलिटी > बिज़नेस

Geopolitical Turmoil and Investment Lessons for Ma

भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, निवेश के सबक

भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जानिए निवेशकों के लिए क्या रणनीति बन सकती है और किन सेक्टर्स में सतर्कता जरूरी है।


भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच निवेश के सबक

ज्ञानेश पाठक

भारतीय शेयर बाजार वर्तमान में एक दोहरी परिस्थिति से गुजर रहा है। एक तरफ जहाँ क्रिकेट की तरह अनुशासन और सटीक रणनीति ने टीम इंडिया को विश्व कप जिताया, वहीं दूसरी ओर यही 212 निवेशकों के लिए मौजूदा बाजार की अस्थिरता में मार्गदर्शक बन रहे हैं। अमेरिका, इज्राइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक बाजारों में हलचल पैदा कर दी है, जिससे भारतीय बाजार भी अछूता नहीं रहा है। 

भू-राजनीतिक तनाव और बाजार की चालः पिछले कुछ हफ्तों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। फरवरी में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की सकारात्मक खबरों के बावजूद, भू-राजनीतिक जोखिमों ने निवेशकों के उत्साह को ठंडा कर दिया है। विशेष रूप से, आईटी क्षेत्र में एआई-आधारित व्यवधान की आशंकाओं के कारण सूचकांकों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

कॉर्पोरेट आय और आर्थिक आधारभूत तत्वः दिसंबर तिमाही के नतीजे भारत के कॉर्पोरेट आय चक्र में सुधार का संकेत देते हैं। निफ्टी 500 कंपनियों ने बिक्री में 13 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले दस तिमाहियों में सबसे अधिक है। हालांकि, आय वृद्धि 9 प्रतिशत पर रही, जो उम्मीद से कुछ कम है। इस प्रदर्शन में मिड-कैप और स्मॉल कैप कंपनियों ने बाजी मारी है।

मिड कैप आय वृद्धिः 20 फीसदी स्मॉल कैप आय वृद्धिः 13 फीसदी लार्ज कैंप आय वृद्धिः 7 फीसदी मैक्रो स्तर पर भारत की स्थिति सुदृढ़ बनी हुई है। जनवरी 2026 में मुद्रास्फीति दर 2.75 प्रतिशत रही, जबकि आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026 के लिए जीडीपी विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि, अर्थशास्त्रियों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरल 10 डॉलर की वृद्धि भारत की जीडीपी को 20 25 आधार अंक तक प्रभावित कर सकती है.

निवेशकों के लिए रणनीति

कहाँ टिके और कहाँ से बचें बाजार की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों का दृष्टिकोण सतर्क सकारात्मकता वाला है। अल्पकालिक अस्थिरता को दीर्घकालिक निवेश के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

मिड-कैप पर भरोसा मजबूत आय वृद्धि की संभावनाओं के कारण मिड-कैप कंपनियों को प्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि इनका मूल्यांकन थोड़ा अधिक है, लेकिन बेहतर प्रदर्शन इसे संतुलित करता है।

लार्ज और स्मॉल कैप में सतर्कता विशेषज्ञ लार्ज कैप और स्मॉल कैप में फिलहाल अंडरवेट रुख अपनाने की सलाह दे रहे हैं वैश्विक अनिश्चितताओं और मुद्रा के उत्तार-चढ़ाव के कारण लार्ज-कैप सेगमेंट संवेदनशील बना हुआ है।

फिक्स्ड इनकम 

नीतिगत दरों में कटौती की संभावना कम होने के कारण निवेश के लिए अल्पावधि रणनीतियों' को प्राथमिकता दी जा रही है, जहाँ जोखिम कम और रिटर्न स्थिर है। बाजार की इस पारी में जीत उसी निवेशक की होगी जो क्रिकेट टीम की तरह अपनी भूमिका के प्रति स्पष्ट है, पोर्टफोलियो में विविवधीकरण रखता है और वैश्विक शोर के बीच अपने निवेश अनुशासन को बनाए रखता है। भारत का दीर्घकालिक आर्थिक ढांचा अभी भी बेहद मजबूत बना हुआ है।




 

Related to this topic: