सोशल मीडिया पर वायरल 'फार्मर्स कोक' ट्रेंड, जिसमें कोल्ड ड्रिंक में मूंगफली डालकर पी रहे लोग। जानिए इसका इतिहास, स्वाद और क्यों लोग हो रहे हैं इसके दीवाने।
लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा फूड ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ‘फार्मर्स कोक’ नाम दिया गया है। इस ट्रेंड में लोग ठंडी ब्लैक कोल्ड ड्रिंक में नमकीन मूंगफली डालकर पी रहे हैं। पहली नजर में यह कॉम्बिनेशन अजीब लग सकता है, लेकिन इंटरनेट यूजर्स इसे ट्राई करने के बाद इसके स्वाद के दीवाने हो रहे हैं।
मजदूरों से शुरू हुआ, अब बना ग्लोबल ट्रेंड
‘फार्मर्स कोक’ कोई नया प्रयोग नहीं है। इसकी शुरुआत अमेरिका के दक्षिणी हिस्सों में दशकों पहले हुई थी। खेतों में काम करने वाले मजदूर बिना समय गंवाए एक साथ स्नैक और ड्रिंक का आनंद लेने के लिए कोक की बोतल में मूंगफली डालकर पीते थे। अब यही देसी जुगाड़ सोशल मीडिया के जरिए ग्लोबल ट्रेंड बन चुका है।
क्यों पसंद आ रहा है यह अजीब कॉम्बिनेशन?
फूड एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस कॉम्बिनेशन के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है
- उमामी फ्लेवर: कोल्ड ड्रिंक की एसिडिटी मूंगफली से खास स्वाद निकालती है
- मीठा-नमकीन बैलेंस: नमक और शुगर का मिश्रण स्वाद को बेहतर बनाता है
- टेक्सचर एक्सपीरियंस: फिजी ड्रिंक और कुरकुरी मूंगफली का मेल नया अनुभव देता है
यह कॉम्बिनेशन दिमाग के ‘प्लेजर सेंटर’ को एक्टिव करता है, जिससे लोगों को यह स्वाद पसंद आने लगता है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस ट्रेंड को लेकर इंटरनेट पर बहस भी तेज हो गई है। कुछ लोग इसे “टेस्ट का कमाल” बता रहे हैं, तो कुछ इसे अजीब और ‘अनहाइजीनिक’ मान रहे हैं। हालांकि, फूड ब्लॉगर्स का कहना है कि सही अनुपात में इसे ट्राई करने पर ज्यादातर लोगों की राय बदल जाती है।
क्या आपको ट्राई करना चाहिए?
विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रेंड एक नया फ्लेवर एक्सपेरिमेंट है, जिसे लोग जिज्ञासा में ट्राई कर रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य के लिहाज से अधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक का सेवन सही नहीं माना जाता। सोशल मीडिया के दौर में ऐसे यूनिक फूड ट्रेंड तेजी से वायरल होते हैं और लोगों की जिज्ञासा को बढ़ाते हैं। ‘फार्मर्स कोक’ भी उसी का एक उदाहरण बन चुका है, जो देसी जुगाड़ से ग्लोबल पहचान तक पहुंच गया है।