Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > यूटिलिटी > कैरियर

CSIR UGC NET Admit Card

CSIR UGC NET 2026 एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा से पहले NTA ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह

CSIR UGC NET 2026 परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


csir ugc net 2026 एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से पहले nta ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह

NTA News |

भोपाल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोमवार को सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन नंबर और पासवर्ड पोर्टल में डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। मध्यप्रदेश में सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के प्रमुख केंद्र भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, सतना, और छिंदवाड़ा में बनाए गए हैं।

एनटीए ने कहा कि प्रवेश पत्र में में उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, परीक्षा की तारीख, समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस, केंद्र का नाम और पता समेत अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। एनटीए ने स्पष्ट  है कि डाक के जरिए प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। इसमें कोई भी बदलाव की अनुमति नहीं होती है। इसलिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है। यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय किसी प्रकार की समस्या हो, तो उम्मीदवार एनटीर द्वारा गठित हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये हैं परीक्षा का टाइम टेबल

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 17 और 18 जुलाई को होगा। पांच विषयों के लिए एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी, वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। 17 जुलाई को पहली शिफ्ट में लाइफ साइंसेस का पेपर आयोजित होगा। दूसरी शिफ्ट में मैथमेटिकल साइंसेस और फिजिकल साइंसेस का पेपर होगा। 18 जुलाई को दो पेपर्स का आयोजन पहली शिफ्ट में ही होगा, इसमें केमिकल साइंसेस और अर्थ, ऐट्मस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनिटेरी साइंसेस शामिल हैं।

Related to this topic: