Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > यूटिलिटी > कैरियर

Government Job Form filling 7 mistakes

Government Job Form भरते समय न करें ये 7 गलतियाँ, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

सरकारी नौकरी का फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स फोटो-सिग्नेचर, नाम, कैटेगरी, फीस और आवेदन से जुड़ी 7 गलतियों से बचें। वरना मौका हाथ से निकल सकता है।


government job form भरते समय न करें ये 7 गलतियाँ वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Mistake while Filling Government Job Form |

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों उम्मीदवार हर साल अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिए आवदेन करते हैं। योग्यता और तैयारी पूरी होने के बावजूद कई अभ्यर्थियों का आवेदन सिर्फ फॉर्म भरते समय हुई छोटी सी गलती की वजह से रद्द हो जाता है।

दरअसल, इन गलतियों में कभी फोटो या सिग्नेचर गलत फॉर्मेट में अपलोड हो जाता है तो कभी नाम या कैटेगगरी की जानकारी में गलती हो जाती है। कई उम्मीदवार फीस जमा करने के बाद पेमेंट चेक नहीं करते। इसलिए सरकारी नौकरी का फॉर्म भरते समय इन 7 गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।

फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने में गलती

हर भर्ती परीक्षा में फोटो और सिग्नेचर के लिए अलग-अलग साइज, फॉर्मेट और फाइल साइज निर्धारित होती है। तय मानकों के अनुसार, फोटो या हस्ताक्षर अपलोड नहीं करने पर आवेदन खारिज हो सकता है। फॉर्म भरने से पहले भर्ती की आधिकारिक गाइडलाइन गाइडलाइन में फोटो और सिग्नेचर से जुड़ी सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें। धुंधली फोटो, खराब क्वालिटी या तय सीमा से बड़ी फाइल अपलोड करने से बचें।

नाम स्पेलिंग में अंतर न रखें

आवेदन फॉर्म में नाम वही दर्ज करें जो आपकी 10वीं की मार्कशीट या संभंधित आधिकारिक दस्तावेज में दर्ज है। नाम की स्पेलिंग, इनिशियल्स या दूसरी डिटेल में अंतरहोने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान परेशानी हो सकती है। अगर किसी प्रमाणपत्र में नाम को लेकर वास्तविक अंतर है। तब संबंधित नियमों के अनुसार, जरूरी एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार रखना बेहतर है।

कैटेगरी का चुनाव सोच-समझकर करें

कैंडिडेट्स जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस जैसी कैटेगरी का चयन करते समय विशेष सावधानी बरतें। गलत कैटेगरी चुनने पर बाद में समस्या हो सकती है और कई भर्तियों में आवेदन जमा होने के बाद इसे बदलने का मौका नहीं मिलता। ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास भर्ती के नियमों के अनुसार वैध और निर्धारित अवधि का प्रमाणपत्र मौजूद हो।

फीस पेमेंट के बाद स्टेट्स जरूर जांचे

कई बार उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा करने के बाद यह देखना भूल जाते हैं कि पेमेंट सफल हुई है या नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह सकती है। फीस जमा करने के बाद ट्रांजेक्शन आईडी या भुगतान की रसीद सुरक्षित रखें। इसके साथ ही भर्ती पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन का पेमेंट और एप्लीकेशन स्टेट्स जरूर चेक करें।

नोटिफिकेशन पढ़े बिना फॉर्म न भरें

भर्ती का नोटिफिकेशन सिर्फ सामान्य जानकारी नहीं होता है। यह आवेदन से जु़ड़े जरूरी नियमों का आधिकारिक दस्तावेज होता है। इसमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, डोमिसाइल, फीस, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों की जानकारी दी जाती है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें और यह सुनिश्चित करें कि आप संबंधित भर्ती की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

एक ही परीक्षा के लिए कई बार आवेदन करने से बचें

एक ही भर्ती परीक्षा के लिए बार-बार आवेदन करने से बचें। अलग-अलग आवेदन जमा करने पर भर्ती के नियमों के अनुसार आपका आवेदन निरस्त होने का जोखिम हो सकता है। इसलिए फाइनल सबमिशन से पहले सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांचें और तभी आवेदन जमा करें।

करेक्शन विंडो का मौका नहीं गंवाएं

कई भर्ती परीक्षाओं में आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कुछ समय के लिए Correction window खोली जाती है। यह उम्मीदवारों के लिए फॉर्म में हुई कुछ गलतियों को सुधारने का आखिरी मौका हो सकता है। हालांकि हर भर्ती में सुधार के नियम अलग होते हैं। नाम, जन्मतिथि और कैटेगरी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों में बदलाव की अनुमति कई बार नहीं होती है। इसलिए करेक्शन विंडो खुलने पर नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों को देखकर तुरंत जरूरी सुधार कर लें।

ध्यान रखें कि सरकारी नौकरी का फॉर्म भरना भर्ती प्रक्रिया का पहला और बेहद महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए आवेदन सबमिट करने से पहले हर जानकारी दोबारा जांचें, जरूरी दस्तावेज और भुगतान का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें और भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इन छोटी-छोटी सावधानियों से आवेदन रद्द होने की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Related to this topic: