Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > यूटिलिटी

AIIMS NORCET 11 Recruitment

AIIMS में जॉब का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका: नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें आखिरी तारीख

AIIMS ने NORCET-11 के तहत 2,218 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 13 अगस्त तक किए जा सकते हैं। जानिए योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया।


aiims में जॉब का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती जानें आखिरी तारीख

AIIMS Vacancy |

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनओआरसीईटी-11 के तहत नई दिल्ली समेत विभिन्न AIIMS संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कैंडिडेट 13 अगस्त की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो चुकी है। साथ ही भर्ती से संबंधित संस्थानों में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार की जाएगी। सभी आवेदन केवल AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही नर्स और मिडवाइफ के रूप में रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM)डिप्लोमा लेने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए एक शर्त है कि वह मान्यता प्राप्त 50 बेड वाले या उससे अधिक क्षमता वाले हॉस्पिटल में कम से कम दो साल का वर्क एक्सपीरियंस रखते हों।

वहीं, भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 30 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और एग्जाम शेड्यूल

एम्स के लिए होने वाली नॉर्सेट की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। इसके लिए छात्रों को सीबीटी (computer based test) देना होगा। एग्जाम का पहला चरण यानी NORCET प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर को कराई जाएगी। वहीं, इसका दूसरा चरण यानी मुख्य परीक्षा 30 सितंबर को होगी। परीक्षा शहर की जानकारी 3 सितंबर के दिन तो एडमिट कार्ड 9 सितंबर को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

वेतन और आवेदन शुल्क

चयनित उम्मीदवारों को ₹9,300 से ₹34,800 के वेतनमान के साथ ₹4,600 ग्रेड पे मिलेगा। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹3,000 तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹2,400 निर्धारित किया गया है। PwBD (दिव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

आवेदन कैसे करें

कैंडिडेट फॉर्म भरने से पहले ऑफिशियल वेबसाइड पर दी गई सूचना को ध्यान से पढ़ें।
इसके बाद एम्स की एग्जाम लेने वाली ऑफिशियल वेबसाइड https://aiimsexams.ac.in पर विजिट करें। इस लिंक से आप सीधे लॉगिन पेज पर पहुंच सकते हैं।
यहां पर दी गई वेकेंसी की जानकारी को क्लिक करें। यहां पर अंदर जाने पर लॉगिन टू अप्लाई पर क्लिक करें।
यदि पहले से अकाउंट बना रखा है तो वह इंटर करके लॉग इन करें। यदि नए यूजर हैं तो पहले रजिस्टर करें।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपनी डिटेल भरें। इसमें पर्सनल से लेकर एजुकेशन और फोटो, हस्ताक्षर दिए मापदंडों के अनुसार भरें।
फिर पेमेंट वाले ऑप्शन पर जाकर भुगतान करें। फिर भरे गए फॉर्म का प्रिंट लेकर उसे सुरक्षित रख लें।

Related to this topic: