Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > टेक

ChatGPT AI फोन ला सकता है ओपनएआई

ChatGPT वाला AI फोन ला सकता है ओपनएआई, अब Apple-Google के बीच नई टेक रेस

ओपनएआई जल्द AI फोन लॉन्च कर सकता है। ChatGPT आधारित डिवाइस फोन इस्तेमाल करने का तरीका बदल सकते हैं। Apple, Google भी AI गैजेट्स की रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।


chatgpt वाला ai फोन ला सकता है ओपनएआई अब apple-google के बीच नई टेक रेस

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ चैटबॉट या टेक्स्ट जनरेट करने तक सीमित नहीं रह गया है। आने वाले कुछ सालों में AI हमारे फोन, चश्मे, पिन और यहां तक कि घर के रोबोट तक में दिखाई दे सकता है। इसी दिशा में अब OpenAI एक बड़े कदम की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी भविष्य में ChatGPT आधारित AI फोन लॉन्च कर सकती है।

नई दिल्ली से सामने आई इस चर्चा ने टेक इंडस्ट्री में हलचल बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि यह सिर्फ एक और स्मार्टफोन नहीं होगा, बल्कि ऐसा AI एजेंट डिवाइस हो सकता है जो यूजर की तरफ से कई काम खुद संभाले। यही वजह है कि अब Apple, Google और दूसरी कंपनियां भी AI हार्डवेयर की रेस में तेजी से उतर रही हैं।

AI फोन आखिर कितना अलग होगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, OpenAI का AI फोन मौजूदा एंड्रॉइड और iPhone अनुभव से काफी अलग हो सकता है। इसमें पारंपरिक ऐप सिस्टम की जगह “टास्क बेस्ड इंटरफेस” देखने को मिल सकता है। अब समझिए, आज आप अलग-अलग ऐप खोलकर ईमेल, कॉल, ग्रोसरी या मीटिंग का काम करते हैं। लेकिन AI फोन में यूजर सिर्फ निर्देश देगा और ChatGPT आधारित सिस्टम खुद कई काम पूरे कर सकेगा। 

उदाहरण के तौर पर, सुबह उठते ही फोन दिनभर के अपडेट बता सकता है, जरूरी मेल का जवाब तैयार कर सकता है, कॉल लगा सकता है और ऑनलाइन ऑर्डर तक कर सकता है। यानी स्क्रॉल कम और AI असिस्टेंट ज्यादा।

2027 तक लॉन्च होने की चर्चा

टेक एनालिस्ट मिंग ची कुओ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह AI फोन 2027 तक लॉन्च हो सकता है। पहले साल में करीब 3 करोड़ यूनिट बिकने का अनुमान भी जताया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 9600 प्रोसेसर और डुअल NPU यानी AI प्रोसेसिंग यूनिट मिलने की संभावना बताई जा रही है। कैमरा सिर्फ फोटो लेने के लिए नहीं बल्कि आसपास की चीजों को समझने और AI जवाब देने के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि फिलहाल कंपनी की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

AI पिन और स्मार्ट ग्लास की भी तैयारी

दरअसल, सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि कई कंपनियां छोटे AI डिवाइस पर भी काम कर रही हैं। OpenAI का स्क्रीनलेस स्मार्ट पिन चर्चा में है, जिसमें माइक्रोफोन, कैमरा और स्पीकर हो सकते हैं। यह आसपास की जानकारी समझकर ChatGPT से बातचीत कर पाएगा।

वहीं Apple भी AI पिन और टेबलटॉप रोबोट जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का AI पिन मीटिंग नोट्स लेने और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे काम कर सकता है। दूसरी तरफ Google स्मार्ट ग्लास पर फोकस कर रहा है। इसमें ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले के जरिए आंखों के सामने जानकारी दिखाई जा सकेगी। यह Gemini AI पर आधारित होगा।

AI गैजेट्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा

मार्केट रिसर्च फर्मों का अनुमान है कि AI गैजेट्स का बाजार 2032 तक हर साल करीब 24% की दर से बढ़ सकता है। यही वजह है कि बड़ी टेक कंपनियां अब सिर्फ सॉफ्टवेयर नहीं बल्कि AI हार्डवेयर पर भी दांव लगा रही हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या AI फोन सच में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका बदल देंगे? अगर ऐसा हुआ तो आने वाले वर्षों में मोबाइल इंडस्ट्री पूरी तरह बदलती नजर आ सकती है।

Related to this topic: