Home > राज्य > श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम,सड़कों पर उतरी गोविंदा की टोली

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम,सड़कों पर उतरी गोविंदा की टोली

दही फोड़ते मुंबई में 6 गोविंदा घायल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम,सड़कों पर उतरी गोविंदा की टोली
X

मुंबई। मुंबई, ठाणे सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मध्यरात्रि से ही धूमधाम पूर्वक मनाया जा रहा है। जुहू में मध्यरात्रि से ही इस्कान मंदिर में कृष्ण भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है। सुबह से ही मुंबई की सड़कों पर नन्हें कन्हैया के साथ गोविंदा की टीम निकल चुकी है| मुंबई में चहुंओर गोविंदा आला रे की धुन में गुंजायमान हो रही है। पिरामिड लगाकर उंची जगह बांधी गई दहीहांडी को फोड़ते हुए मुंबई में अब तक 6 गोविंदा घायल हो चुके हैं। घायलों में आकाश माली सहित 3 लोगों का इलाज केईमएम अस्पताल में हो रहा है, जबकि अग्रवाल नामक गोविंदा का इलाज जेजे अस्पताल में हो रहा है। पिरामिड से गिरने से जख्मी दो गोविंदा को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

मुंबई में घाटकोपर में भाजपा विधायक राम कदम की दही हांडी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां लोकसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है| लोग गोविंदा आला रे की धुन पर नाच-गा रहे हैं। बोरीवली में शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे की ओर आयोजित की गई दही हांडी प्रोग्राम में लोगों की भीड़ लगी हुई है। यहां पिरामिड की उंचाई 9 थर तक रखी गई है, जिसे अभी तक फोड़ा नहीं जा सका है। वरली इलाके में स्थित शिवसेना विधायक सुनील शिंदे ने जांबोरी मैदान में दही हांडी का आयोजन किया है। यहां भी लोगों का ताता लगा हुआ है। सुनील शिंदे ने दही हांडी में जमा हुई चंदे की रकम को केरल में बाढ़ पीड़ितों को दान देने की घोषणा की है। जोगेश्वरी में राज्यमंत्री रविंद्र वायकर की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां दहीहांडी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है और 9 थर के पिरामिड बनाकर दहीहांडी फोड़े जाने का प्रयास गोविंदा की टोलियों द्वारा किया जा रहा है। बांद्रा में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में सांसद पूनम महाजन सहित स्थानीय लोग सहभागी हो रहे हैं। कालाचौकी, परेल, दादर में भी इसी तरह का आयोजन किया गया है। दादर में मनसे की ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया है। यहां 8 थर का पिरामिड बनाकर दही हंडी फोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह ठाणे, पनवेल, पुणे में भी दहीहांडी धूमधाम से मनाई जा रही है।

Updated : 3 Sep 2018 3:53 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top