Home > राज्य > सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 19 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 19 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 19 नक्सली गिरफ्तार
X

सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा के केरलापाल इलाके से पुलिस ने 19 नक्सलियों को गिरफ्तार की है। जिनमें से एक स्थायी वारंटी नक्सली भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए नक्सली केरलापाल के रबड़ीपारा मे हुए ब्लास्ट में शामिल थे।

इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। सुकमा एसपी अभिषेक मीना ने नक्सलियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक बीते 6 सितंबर को जिल बल व डीआरजी की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी।

इसी दौरान रबड़ीपारा इलाके से पुलिस ने 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में रवा मल्ला, दुधी कोसा, कवासी हिज्जा, दुधी पोशा, दुधी पोज्जा सहित अन्य शामिल हैं। आरोपी की तलाश लंबे समय से सुकमा पुलिस कर रही थी।

Updated : 8 Sep 2018 4:51 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top