Home > राज्य > ईडी ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का की करोड़ों की संपत्ति की सील

ईडी ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का की करोड़ों की संपत्ति की सील

ईडी ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का की करोड़ों की संपत्ति की सील
X

रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कोलेबिरा के पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री एनोस एक्का के रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित आवास को अपने कब्जे में ले लिया। ईडी सूत्रों के अनुसार इस आवास की कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गयी है। यह मकान एनोस की पत्नी मेनन एक्का के नाम पर है। जिस भूखंड पर मकान बना है वह 22 कट्ठा का प्लॉट है। ईडी के अधिकारियों ने कार्रवाई करने से पहले धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत एडज्युडिकेटिंग अथॉरिटी दिल्ली द्वारा 6 दिसंबर 2010 को पारित आदेश पढ़ कर सुनाया। इसके बाद मूल शिकायत संख्या 62/ 10 के प्रोविजन अटैचमेंट ऑर्डर को स्पष्ट किया। ईडी की इस कार्रवाई का किसी ने कोई विरोध नहीं किया।

इससे पहले घर के बाहर नोटिस भी चिपकाया गया। एनोस एक्का फिलहाल सिमडेगा में एक पारा शिक्षक की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। वह मधु कोड़ा मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुके हैं। उस दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप उन पर लगा था। एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। संपत्ति को अटैच किये जाने के फैसले के खिलाफ एनोस एक्का हाइकोर्ट चले गये थे। हाइकोर्ट ने इस संपत्ति को सील करने पर रोक लगा दी थी। इस स्टे पर रोक लगने के बाद ईडी ने संपत्ति सील करने की कार्रवाई की है।

Updated : 27 Sep 2018 12:20 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top