Home > राज्य > अन्य > मुगल शासक अकबर को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने दिया यह बयान

मुगल शासक अकबर को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने दिया यह बयान

मुगल शासक अकबर को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने दिया यह बयान
X

जयपुर । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने मुगल शासक अकबर को लेकर विवादित बयान दिया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद सैनी ने कहा मुगल शासक अकबर चरित्रहीन था। उन्होंने कहा कि अकबर ने मीना बाजार लगाया था और वहां जाकर कुकृत्य करता था। सैनी ने कहा कि मीना बाजार में सारे काम महिलाएं करती थीं। अकबर छदम रूप करके वहां जाता था और कुकृत्य करता था। उन्होंने कहा, लेकिन किरण देवी ने अकबर को पहचान लिया था। उन्होंने उसे जमीन पर पटक दिया और सीने पर कटार रख कर पूछा था कि तू कौन है? तभी अकबर ने जवाब दिया था कि हिंदुस्तान का बादशाह तुम्हारे कदमों के नीचे हैं। मुझे माफ कर दो। उसी दिन से मीना बाजार बंद हो गया।

सैनी ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे देशभक्त ने बड़े संकटों में कार्य किया। उस समय देश की जो परिस्थिति थी उस परिस्थिति में उन्होंने अपने मान-सम्मान का ध्यान ना रखकर, सुख-सुविधाओं का ध्यान ना रखकर देश के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जंगल में रहना और घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन उन्होंने पराधीनता स्वीकार नहीं की। इस प्रकार के चरित्र के बारे में देश की जनता को भी जानकारी मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश को ज्ञात होना चाहिए कि जिसे सभी सुख-सुविधा प्राप्त थी उसने गुलामी को स्वीकार नहीं किया और संघर्ष करना स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह देश महापुरूषों से प्रेरणा लेकर खड़ा होता है। महापुरूषों के बारे में देश के नवयुवकों को बताना चाहिए ताकि देश में जब संघर्ष की जरूरत पड़े तो नवयुवक हमेशा देश के साथ खड़ा रहे और महापुरूषों की इन गाथाओं को पाठ्यक्रम में भी लेना चाहिए।

Updated : 6 Jun 2019 2:31 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top